बादशाह का 'टटीरी' गाना अब पूरी तरह बंद! हरियाणा पुलिस ने 857 लिंक्स डिलीट करवाए – यूट्यूब-इंस्टाग्राम से गायब

बादशाह का 'टटीरी' गाना अब पूरी तरह बंद! हरियाणा पुलिस ने 857 लिंक्स डिलीट करवाए – यूट्यूब-इंस्टाग्राम से गायब
मनोरंजन
23 Mar 2026, 08:41 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Badshah Tatiri Song: पंजाबी रैपर बादशाह ने जब से अपना ‘टटीरी’ गाना निकाला है, तब से ही वो विवादों में घिर चुका है। अब हरियाणा पुलिस ने 'टटीरी' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यूट्यूब और सोशल मीडिया से गाने से जुडी कुल 857 लिंक्स हटवा दी हैं। इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं।

दरअसल, गाने के लिरिक्स अश्लील और आपत्तिजनक होने और महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर टिप्पणी के चलते इस पर कार्रवाई शुरू हुई थी और विरोध बढ़ने पर गाने को हटा भी दिया गया था। बादशाह ने इस पर पब्लिकली माफ़ी भी मांगी थी।

लेकिन इन सब के बावजूद भी गाने की लिरिक्स पर कई YouTube विडियो और Instagram रील्स बन चुकी थी। कई यूजर्स ने इसके क्लिप्स और वीडियो दोबारा अपलोड कर दिए थे। पुलिस के मुताबिक, गाना महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा था। इसको लेकर पंचकुला के साइबर थाने में एफआईआर भी दर्ज थी। अब, पुलिस साइबर सेल ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर सभी वर्जन, री-अपलोड और शॉर्ट क्लिप्स हटाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह का कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गलती दोहराने वाले अपराधियों के अकाउंट ब्लॉक करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी रख रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.