हॉलीवुड को टक्कर देती हैं बॉलीवुड 90’s की ये हॉरर फिल्में, आज भी अकेले देखने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे आप

Bollywood Best Ever Horror Movie: हॉलीवुड से बॉलीवुड तक हॉरर फिल्मों ने सिनेमा पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है। हॉलीवुड की ‘अनाबेल’ फिल्म हो या हिंदी की ‘भूलभुलैया’, लोगों का दिल इन फिल्मों से सहम जाता हैं। कुछ लोगों को तो इतना डर लगता है कि वे ये फिल्म अकेले भी नहीं देख पाते। लेकिन भारत की कुछ खास ऐसी दिल दहला देने वाली फिल्में भी हैं जो अपने समय की ब्लॉकबस्टर मूवीज मानी जाती थीं और आज भी उनका डर लोगों के जेहन में कायम है। इन मूवीज़ को आज भी अगर कोई देख ले तो रात में उसका सोना मुश्किल हो जाए।
वीराना (Film Veerana)
- 1988 में आई ये मूवी श्याम रामसाय की सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म की कहानी महेंद्र प्रताप नाम के एक इंसान पर है जो एक चुड़ैल को मारकर उसे दफना देता है, लेकिन बहुत साल बाद वही चुड़ैल लौट कर आती है और महेंद्र सिंह की बेटी जैस्मिन को मारने की कोशिश करती है। 60 लाख में बनी इस फिल्म ने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली और अपने समय की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बनी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर, राजेश उपाध्याय और जैस्मिन के साथ कई एक्टर्स ने काम किया।
बंद दरवाजा (Film Band Darwaza)
1990 में रिलीज़ हुई एक हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन श्याम रामसाय और तुलसी रामसाय ने किया था। फिल्म की कहानी लज्जो नाम की एक लड़की पर आधारित है जिसे कोई बच्चा नहीं था, इससे परेशान होकर वह पिशाच से मदद मांगती है, पर उसकी मदद कब एक भयानक मोड़ ले लेती है उसे भी पता नहीं चलता। इस फिल्म में नेवला नामक एक पिशाच भी है, जो इंसानों का खून पीता है। इस फिल्म में अरुणा ईरानी, हशमत खान, अनिता जैसे टैलेंटेड किरदार नज़र आए हैं।
1920 (Film 1920)
लोगों की सबसे पसंदीदा फिल्म 1920 जिसकी बहुत सी सीरीज है, पर किसी भी फिल्म के लिए इसका रिकॉर्ड ब्रेक करना ना के बराबर माना जाता है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है जिसमें एक हिन्दू लड़के को क्रिस्टाइन लड़की से प्यार हो जाता है और वो उसके लिए अपनी फैमिली से भी लड़ लेता है। लड़के का नाम अर्जुन राठौर था जो आर्किटेक्चर होता है और उसे पालमपुर की पुरानी हवेली को एक खूबसूरत होटल में बदलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। कहानी में मोड़ आता है जब दोनों मुंबई छोड़कर पालमपुर आते हैं जहां पर लिज़ा को किसी की भयानक और रहस्यमयी मौजूदगी महसूस होती है जैसे उसके और अर्जुन के अलावा भी उनके साथ कोई और हवेली में रहता हो।
राज़ (Film Raaz)
जैसा नाम है, वैसी ही कहानी है। असल में राज़ मूवी हॉलीवुड फिल्म व्हाट लाइज बेनेथ का हिंदी वर्ज़न है जिसमें डायरेक्टर ने अपने हिसाब से कुछ बदलाव किए हैं। ये कहानी है संजना और अद्वितीय की जिनके बीच में बहुत सी परेशानियां होती हैं और शादी को सेकंड चांस देने के लिए वह मुंबई की भाग दौड़ छोड़ ऊटी आते हैं। यहां आकर संजना को अपने पति और उससे जुड़े सच के बारे में पता चलता है साथ ही उसका सामना एक आत्मा से होता है जो उसने अपनी अधूरी जिद्द का बदला लेना चाहती है। 2002 में रिलीज़ हुई यह मूवी अपने समय की सेकंड-हाईएस्ट ग्रॉस प्रोडक्शन करने वाली मूवी बन गई। जिसने बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी जीता, इतना ही नहीं फिल्म में बिपाशा बासु और दीनू मौर्य ने अपने रोल के लिए बेस्ट डायनामिक कपल का अवार्ड भी जीता।
कृष्णा कॉटेज (Krishna Cottage)
कुछ दोस्त जो कृष्णा कॉटेज नाम के छोटे से कॉटेज में अपनी रात बिताते हैं और उसके बाद से उनके साथ अजीब सी चीज़ें होने लगती है, ये फिल्म एक किताब पर है, जिसमें कई राज छुपे होते हैं और अगर कोई भी उसे पढ़ लेता तो उसकी मौत हो जाती। 2004 में आई ये फिल्म प्यार, पागलपन, दोस्ती, असामान्य घटनाओं पर आधारित है, जिसमें सोहेल खान, अनीता हसनंदानी, ईशा कोप्पिकर हैं।
इस लिंक को शेयर करें

