WED, 04 FEBRUARY 2026

Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, संगीत-आध्यात्म का अनोखा संगम, Billie Eilish और Lady Gaga ने भी.....

news image
मनोरंजन
02 Feb 2026, 07:03 pm
92 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Grammy Awards 2026: संगीत की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले सबसे बड़े अवार्ड “ग्रैमी अवार्ड” (Grammy Awards) का 68वां कार्यक्रम लॉस एंजेलिस में आयोजित हुआ। 1 फ़रवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गयी, जिसमें इस बार तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा (तेंजिन ग्यात्सो) ने भी “Grammy Award” जीता है। 90 वर्ष की उम्र में दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। साथ ही, बिली एलिश के गाने “Wild Flower” को Song of the Year अवार्ड मिला।


(Dalai Lama Grammy) दलाई लामा को यह सम्मान 'बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग' श्रेणी में मिला। उनकी ऑडियोबुक "Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama" ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। इस ऑडियोबुक में दलाई लामा ने ध्यान, करुणा, शांति और मानवता की एकता जैसे विषयों पर अपनी शिक्षाओं को समझाया है।


यह अवॉर्ड दलाई लामा के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले वे ग्रैमी के लिए कभी नॉमिनेट भी नहीं हुए थे। इस साल दलाई लामा; ट्रेवर नोआ (ग्रैमी होस्ट), अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज केतंजी ब्राउन जैक्सन और इनके जैसे कई नामों को पीछे छोड़कर विजेता बने।


68th Grammy Awards में इस बार Album of the Year का ख़िताब “Bad Bunny” ने अपने नाम किया, बिली एलिश (Billie Eilish Wildflower) के गाने “Wild Flower” ने Song of the Year अवार्ड जीता और Kendrick Lamar के “Luther” ने Record of the Year अवार्ड जीता।


Best New Artist का ख़िताब ओलिविया डीन ने अपने नाम किया। Lady Gaga “Pop Vocal Album” की विजेता रही। इसके साथ ही, फिल्म K-Pop Demon Hunter के "Golden" गाने ने भी विजुअल मीडिया श्रेणी में जीत हासिल की, जो K-Pop के लिए पहला ग्रैमी है।


अपनी इस जीत पर दलाई लामा ने सोशल मीडिया “एक्स” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लिखा, "मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ। मैं इसे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि हमारे साझा जिम्मेदारी के रूप में देखता हूँ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सभी आठ अरब इंसानों की सामूहिक भलाई के लिए शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल, और मानवता की एकता की समझ बहुत ज़रूरी हैं। मैं आभारी हूँ कि इस ग्रैमी सम्मान के माध्यम से ये संदेश और बड़े पैमाने पर फैल सकेंगे।”


भारत में निर्वासित जीवन जी रहे दलाई लामा शांति और करुणा के वैश्विक प्रतीक हैं। उनकी यह जीत आध्यात्मिकता और संगीत के अनोखे संगम को दर्शाती है।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.