TUE, 10 FEBRUARY 2026

Dhurandhar: 1100+ करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, फिर भी 10 मिलियन डॉलर का नुकसान: क्यों लगा 'धुरंधर' को इतना बड़ा झटका?

news image
मनोरंजन
31 Dec 2025, 01:55 pm
262 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Dhurandhar Worldwide Collection and 10 Million Dollar Loss: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने जो ‘धुरंधर’ नाम का तूफ़ान उठाया है, वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और इसका टोटल कलेक्शन 1100 करोड़ के भी पार निकल चुका है। लेकिन फिर भी एक रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि फिल्म 10 मिलियन डॉलर, लगभग 90 करोड़ रूपए के नुकसान में है। आखिर ऐसा क्या और क्यों हुआ कि फिल्म को इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ गया? आइये इसका हिसाब-किताब समझते हैं।


(Overseas Collection) धुरंधर अपने रिलीज़ होने के 26 दिनों में लगभग 1128 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन फिर भी फिल्म को 10 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। सही शब्दों में कहें तो फिल्म के हाथ से 10 मिलियन डॉलर आते आते छूट गए। और इस नुकसान की वजह है फिल्म पर लगा बैन। (10 million dollar loss)


(Middle East Ban) दरअसल, पाकिस्तान समेत मिडल ईस्ट के 7 देशों ने अपने थिएटरों में धुरंधर मूवी चलाने पर बैन लगा दिया है। भारत और अन्य देशों में हिट होने के बावजूद धुरंधर को संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान और पाकिस्तान में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। हालाँकि, नुकसान के बावजूद भी मूवी दूसरे देशों में ज़बरदस्त कमाई कर रही है। लेकिन मूवी प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि अगर इन देशों में मूवी चलती, तो मूवी 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन इन देशों से कर सकती थी।


फिल्मों के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाडिया ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा - मेरा अनुमान है कि हमें कम से कम 10 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, क्योंकि आम तौर पर मिडल ईस्ट के देशों में एक्शन फिल्में हमेशा से ही ज़बरदस्त कमाई करती आ रही हैं। इसलिए इस फिल्म को रिलीज़ होना चाहिए था। लेकिन हमें हर देश के नियमों और विचारों का सम्मान करना होगा। सबके अपने कारण होते हैं।


उन्होंने आगे कहा- इससे पहले भी फाइटर और कई दूसरी फ़िल्में इसी तरह रिलीज़ नहीं हुई थी। इसलिए हमने इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए पूरी कोशिश की। लेकिन फिर भी फिल्म को आख़िरकार अपने दर्शक मिल गए हैं। मिडल ईस्ट देशों में नहीं तो दूसरे देशों में, लेकिन दर्शक मिले हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.