Dhurandhar की रफ्तार बेलगाम: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, अवतार 3 और कार्तिक की फिल्म को पीछे छोड़ा, फैंस बेसब्री से कर रहे 'धुरंधर 2' का इंतजार

Dhurandhar 1000 Crore Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम घोड़े की तरह लगातार भागे जा रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन हफ्तों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चौथे रविवार को भी फिल्म ने 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ, धुरंधर मूवी 2025 की फास्टेस्ट और टॉप ग्रॉसर का ताज अपने नाम कर चुकी है।
(Dhurandhar Part 2) आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर का किरदार हमजा पहले पार्ट में घायल योद्धा के रूप में नजर आया। वहीं अब सीक्वल में वह घातक बदला लेने वाले किरदार के रूप में नज़र आएगा। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और फैंस अब 19 मार्च 2026 को आने वाले 'धुरंधर पार्ट 2' के लिए बेक़रार हैं। डोंगा का रोल निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने बड़ा हिंट दिया है कि सीक्वल में धुरंधर पार्ट 2 में एक्शन, मिस्ट्री और मैनिपुलेशन का डोज 50 गुना बढ़ जाएगा। धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और 2026 में भी बाज़ी मारेगी।
थिएटर्स में भी धुरंधर दूसरी फिल्मों के आ जाने से भी नहीं रुक रही है। 10 दिन पहले रिलीज़ हुई मूवी अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar - Fire and Ash) से भी मुकाबले में धुरंधर ने भारत में बाजी मारी, जहां अवतार का 10वां दिन का कलेक्शन 10.75 करोड़ का रहा और धुरंधर का 22 करोड़। अवतार जैसी हाई प्रोफाइल फिल्म भी धुरंधर की रफ़्तार को नहीं रोक पा रही है। वहीं, कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को तो धुरंधर ने पूरी तरह धूल चटा दी। ‘तू मेरी मैं तेरा.....” की चौथे दिन की कमाई सिर्फ 4.97 करोड़ ही रही, जो धुरंधर के एक दिन से तो बहुत कम है। (Tu Meri Main Tera...)
रणवीर की यह स्पाई थ्रिलर अब सीक्वल के साथ और बड़ा धमाका करने वाली है। फिल्म मेकर्स का मेसेज साफ़ है – फैंस, अगली ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार रहें।
इस लिंक को शेयर करें