Dhurandhar 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास! 145.55 करोड़ के साथ अब तक की Highest Opening Day Collection वाली मूवी बनी, बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Opening Day Collection: 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस में अपनी रिलीज के पहले दिन ही शानदार कमाई के साथ अपना खाता खोला है। धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शो ने ही 43 करोड़ के प्री-कलेक्शन के साथ एक अच्छा-खासा बेस तैयार कर दिया था, जिसके बाद पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये का ज़बरदस्त कलेक्शन किया है। इस टोटल कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 बॉलीवुड के इतिहास की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमी करने वाली फिल्म बन चुकी है। (Bollywood All Time Highest Opening Day Collection Movie)
आपको बता दें कि बॉलीवुड में आज तक कोई भी मूवी अपने ओपनिंग डे पर इतना बड़ा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। पहले ही दिन के ख़त्म होने तक मूवी ने 145.55 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बॉलीवुड एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरे दिन के खत्म होने तक फिल्म बड़ी आसानी से 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
बात सिर्फ कलेक्शन की ही नहीं, मूवी ने पहले दिन थिएटर्स में 71.3% ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड की है। रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म स्टोरी को फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है और फिल्म हर घंटे करोड़ों रुपये अपनी झोली में समेत रही है।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म को पहले ही दिन जैसा रिस्पांस मिला है, उसके हिसाब से तो ये वीकेंड पर और ज्यादा धमाल मचाने वाली है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि Dhurandhar 2 शनिवार-रविवार की छुट्टियों पर ओपनिंग वीकेंड में 400 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है। दर्शक इसे रिकॉर्ड ब्रेकर बता रहे हैं।
इस लिंक को शेयर करें

