Dhurandhar 2 के मॉर्निंग शो हुए कैंसल, मूवी चलाने के वक़्त 'Content Unvailable'

Dhurandhar 2 के मॉर्निंग शो हुए कैंसल, मूवी चलाने के वक़्त 'Content Unvailable'
मनोरंजन
19 Mar 2026, 01:48 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Dhurandhar 2 Morning Show Cancelled: रणवीर सिंह की Most Awaited Movie “Dhurandhar: The Revenge” को बड़ा झटका लगा है। लम्बे वक्त से बॉलीवुड की जिस ब्लॉकबस्टर मूवी के दूसरे पार्ट का इंतज़ार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, उस “धुरंधर 2” के सुबह के शो ही कैंसिल हो गए हैं। भारत के कई शहरों में थिएटर्स ने आखिरी समय पर मूवी के पेड प्रीव्यू शो रद्द कर दिए। फैन्स टिकट बुक कर चुके थे, लेकिन थिएटरों ने ‘कंटेंट अनअवेलेबल’ बताकर सारे शो रोक दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु समेत कई शहरों में, खासकर साउथ इंडिया में थिएटर्स ने आखिरी मिनट में तमिल और तेलुगु डब वर्जन के पेड प्रीव्यू शो कैंसल कर दिए। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने खुलासा किया कि इस वक़्त फिल्म का केवल हिंदी वर्जन तैयार है। डब वर्जन में फाइनल साउंड और एडिट में कई सुधार करने बाकी हैं, इसलिए डब वर्ज़न डिजिटल प्रोवाइडर को नहीं भेजे जा सके हैं।” इस दिक्कत के चलते कुछ थिएटर्स ने व्यूअर्स के लिए हिंदी वर्जन देखने का ऑप्शन रखा, जबकि कई थिएटर्स ने व्यूअर्स को रिफंड देना शुरू कर दिया। (Dhurandhar 2 Content Unavailable)

आदित्य धर की डायरेक्टड इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त लीड रोल में हैं। फिल्म आज 19 मार्च को देशभर में रिलीज हुई, लेकिन तमिल और तेलुगु वर्ज़न वक़्त पर तैयार नहीं हो पाए। इसलिए साउथ के फैन्स की प्री-बुकिंग बेकार चली गयी और दर्शकों मूवी मेकर्स से निराश हो गए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.