Elvish Yadav पर चल रहे साँपों की तस्करी के केस को सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द

Elvish Yadav Snake Venom Case: लगभग 2 साल पहले यूट्यूबर और 'बिग बॉस' विजेता एल्विश यादव पर साँपों की तस्करी को लेकर केस दर्ज हुआ था, जिसमें एल्विश के खिलाफ ज़हरीले साँपों की तस्करी करने और सांप के ज़हर के नशे से जुड़े आरोप लगे थे। हाल ही में एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विडियो पोस्ट कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एल्विश यादव को राहत देते हुए केस और आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज केस में की गई शिकायतों और FIR में कई सारी खामियां हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि इस प्रकार की शिकायतें कानूनी आधारों पर सही नहीं है। इसलिए जब दर्ज की गयी शिकायत ही वैध नहीं है, तो दूसरे मुद्दों और पहलुओं पर भी ध्यान देने और विचारने की ज़रुरत नहीं बनती है।
विडियो में एल्विश यादव ने केस से जुडी जानकारी साझा की और कोर्ट का फैसला बताया है.
एल्विश यादव का विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबर अपडेट की जा रही है.
इस लिंक को शेयर करें

