Oscars 2026 लाइव: Leonardo DiCaprio की फिल्म ने Best Movie समेत 5 अवॉर्ड्स जीते, 'Sinners' का 16 Nominations का रिकॉर्ड

Oscar Awards 2026: लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स की सेरेमनी का आयोजन हुआ। अवार्ड्स सेरेमनी में लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने इस बार की बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
वहीं ‘सिनर्स’ फिल्म के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड जीता है। ‘सिनर्स’ ने इस साल ऑस्कर में कुल चार अवॉर्ड जीते हैं। साथ ही, ये फिल्म इस बार कुल 16 अलग-अलग टाइटल्स के लिए नोमिनेट हुई है, जो ऑस्कर के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ‘ऑल अबाउट ईव’ (1950), ‘टाइटैनिक’ (1997) और ‘ला ला लैंड’ (2016) 11-11 अवार्ड्स के लिए नोमिनेट हुई थी। अगर ‘सिनर्स’ 11 या उससे ज्यादा अवॉर्ड जीतती, तो वह सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बन जाती। फिलहाल यह रिकॉर्ड ‘बेन-हर’, ‘टाइटैनिक’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग’ के नाम है।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय सिनेमा के लिए इस बार का ऑस्कर निराशा भरा रहा। इस बार कोई भी इंडियन फिल्म ऑस्कर के लिए नामांकित नहीं हुई। हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गांधबीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में नामांकित हुई थी, लेकिन वे दोनों ही खाली हाथ लौटी। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार ऑस्कर अवार्ड्स की मेजबानी की हैं। 2016 के बाद यह उनका दूसरा मौका है, जब उन्होंने ऑस्कर को होस्ट किया है। वे पति निक जोनास के साथ सफेद स्लिट ड्रेस और डायमंड ज्वेलरी में रेड कार्पेट पर ग्लैमर बिखेर रही थी।
इस लिंक को शेयर करें

