"Dhurandhar" स्टार Ranveer Singh को जान से मारने की धमकी! व्हाट्सएप पर वॉइस नोट भेजकर करोड़ों की फिरौती की मांग की

Ranveer Singh Death Threat: “धुरंधर” और बॉलीवुड के बड़े स्टार रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार को आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट रणवीर सिंह को भेजा, जिसमें उसने करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी। धमकी देने वाले ने खुद को एक बड़े स्तर का अपराधी बताया और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए, तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
घटना के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर व्हाट्सएप नंबर तथा वॉइस सैंपल के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आपको बता दें कि हाल ही में 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर के बाहर भी 5 राउंड फायरिंग हुई थी। अब इसके कुछ दिनों बाद ही ये धमकी भी सामने आ गयी है, इसलिए मुंबई पुलिस पहले से ही सतर्क चल रही है।
कुछ लोकल रिपोर्ट्स में इस धमकी को बिश्नोई गैंग से जोड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर बड़ी हस्तियों को फिरौती के लिए इस तरह फ़ोन से धमकी देने की काफी वारदातें पहले भी सामने आई हैं, जिनमें लॉरेंस विश्नोई गैंग का ही नाम सामने आया था। हालांकि, फ़िलहाल तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रणवीर सिंह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पुलिस जांच कर रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस धमकी को रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की वारदात से भी जोड़कर देख रही है। बॉलीवुड में बढ़ती ऐसी घटनाओं से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इस लिंक को शेयर करें