TUE, 10 FEBRUARY 2026

Salman Khan का धमाकेदार कमबैक: 60वें जन्मदिन पर 'Battle of Galwan' टीजर ने लगाई आग, गूजबंप्स गारंटीड

news image
मनोरंजन
28 Dec 2025, 06:19 pm
192 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Battle of Galwan Teaser Release: सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। सलमान ने अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'Battle of Galwan' का टीजर रिलीज किया। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। कुछ लोग टीज़र को देखकर गूज़बम्प्स आना कह रहे हैं, तो कुछ दर्शक इसे कॉपी और क्रिंज का ख़िताब दे रहे हैं। (Salman Khan)


जारी किये गए टीज़र में सलमान खान का आर्मी यूनिफार्म में इंटेंस लुक नज़र आ रहा है। टीज़र में सलमान सैनिकों को मोटीवेट करते हुए डायलॉग बोलते हैं, जैसे "जख्म लगे तो मेडल समझना, मौत दिखे तो सलाम करना"। टीजर में हिमालय की कठिन परिस्थितियों और लड़ाई के सीन दिखाए गए हैं। बैकग्राउंड में हिमेश रेशमिया का म्यूजिक और स्टेबिन बेन की वॉइस है। फिल्म अभी अंडर प्रोडक्शन है और 2026 की मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक है।


टीज़र के रिलीज़ होने के बाद 24 घंटों के बाद ही यूट्यूब पर 1 करोड़ 90 लाख व्यूज पार कर चुका है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर टीज़र को लगभग सवा दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं।




फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स और डायरेक्शन अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। को-कास्ट में अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, जेन शॉ, हीरा सोहल, आदि हैं।


फिल्म के बारे में बात करें, तो फिल्म वॉर ड्रामा, एक्शन और पेट्रियोटिक जॉनर की है। यह फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घटी में भारत और चाइना के सैनिकों के बीच हुई उस हिंसक झड़प पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने बिना हथियारों के सिर्फ डंडों और पत्थरों से दुश्मन का मुकाबला किया। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका ने है, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और इस झड़प में शहीद हो गए थे। (Colonel Santosh Babu)


(Viewer's Reactions) इन्टरनेट पर इस टीज़र को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। एक तरफ ज़्यादातर फैन्स इसे पसंद कर रहे हैं, तो वहीँ कुछ यूज़र्स इसे क्रिटिसाइज़ भी कर रहे हैं। फैन्स कह रहे हैं कि टीज़र को देखकर उन्हें गूज़बम्प्स आ रहे हैं। वे टीज़र के डायलॉग्स को पावरफुल और इमोशनल बता रहे हैं। सलमान के आर्मी यूनिफार्म वाले लुक, मूछों की स्टाइल और इंटेंस एक्सप्रेशन की तारीफ की जा रही है। (Salman Khan's Look)

साथ ही, कुछ यूजर्स इसे क्रिंज और कॉपी बता रहे हैं और इसे देसी रीमेक का टैग दे चुके हैं। व्यूअर्स सलमान की उम्र को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि "37 साल के कर्नल का रोल 60 साल का एक्टर कैसे कर सकता है?" कुछ ने कहा कि टीजर ज्यादा इंटेंस नहीं लगा। एक्सप्रेशंस सुस्त हैं, विजुअल्स ग्रीन स्क्रीन जैसे और टीज़र रियल गलवान इवेंट का मजाक लग रहा है।


कुल मिलाकर, सलमान के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, जबकि न्यूट्रल या क्रिटिक्स इसे एवरेज या कॉपी मान रहे हैं। टीजर ने काफी Buzz क्रिएट किया है, और फुल ट्रेलर का इंतजार अब और बढ़ गया है। देखना है कि अब ट्रेलर और मूवी कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.