थलपति विजय का इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर?? क्या यही है विजय और संगीता के तलाक की वजह?

थलपति विजय का इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर?? क्या यही है विजय और संगीता के तलाक की वजह?
मनोरंजन
28 Feb 2026, 08:15 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Vijay Thalapathy Divorce and Extra Marital Affair: बीते कुछ दिनों से साउथ एक्टर थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) के तलाक की खबरें सुर्खियों में है, जबकि उनकी शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। कुछ अफ़वाहें यह भी है कि विजय का एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ अफेयर चल रहा है, इसलिए उनके तलाक की स्थिति बन आई है। आइए जानते हैं आखिर इन खबरों के पीछे का क्या है पूरा सच?

खबरों की मानें, तो बात दिसंबर 2025 की है, जब संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। उनका आरोप था कि विजय उन्हें Mentally Torture करते हैं और उनकी तमाम सुविधाएं भी छीन ली गई है। उनका यह भी कहना था कि विजय उनसे अलग रहते हैं, क्योंकि उनका अफेयर चल रहा है। हालाँकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, फिर भी लोगों ने इंटरनेट पर मौजूद कुछ तस्वीरों से ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि वो एक्टर तृषा कृष्णन के साथ रिश्ते में हैं।

आख़िर क्यों जोड़ा जा रहा है एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को विजय थलपति के साथ...

कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो थलपति विजय की पत्नी ने दावा किया कि उन्हें अप्रैल 2021 में ही विजय के अफेयर के बारे में पता चल गया था। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर यह अफ़वाहें उड़ने लगी कि उनका इशारा तृषा कृष्णन कि ओर है।

आपको बता दें कि तृषा कृष्णन ने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसी कई हिट फिल्में दी है। ये अफ़वाहें तब और ज्यादा वायरल होने लगी, जब तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया कि "जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कंफ्यूज कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं"। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने विजय के बर्थडे के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ विजय मौजूद थे। इन सब से इनके फैन्स ने दोनों के करीब होने का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी। फैंस ने इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए इन्हें “टाइमलेस कपल” भी कहा है।

इसके अलावा खबर यह भी है कि एक इवेंट के दौरान विजय ने तृषा को “प्रिंसेस” भी कहा था। बस यही वजह है कि लोग इन दोनों को एक साथ जोड़ रहे हैं। हालाँकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।

बता दें कि विजय इन दिनों पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव चल रहे हैं। उनकी खुद की पॉलिटिकल पार्टी तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) भी चल रही है। ऐसे में, जब ये समय उनके लिए काफी अहम है, उनकी तलाक और अफेयर की ख़बरें हवा में आ गईं हैं, जिनका उनके पॉलिटिकल करियर पर काफी गहरा असर पड़ सकता है। एक तरफ, जहाँ कुछ फैंस इन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं, कुछ फैन्स इनके करियर को लेकर थोडा परेशान भी चल रहे हैं। (Vijay Political Career Impact)


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.