TUE, 10 FEBRUARY 2026

Epstein Files का तूफ़ान: 10 देशों में 15 से ज्यादा इस्तीफे, 80+ जांचें शुरू; ट्रंप, क्लिंटन, अंबानी तक का नाम शामिल, राजनेता-राजदूत-अरबपति सब हिल गए

news image
अंतरराष्ट्रीय
09 Feb 2026, 08:55 pm
68 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Epstein Files 2026: अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी सीक्रेट एपस्टीन फाइलों के सामने आते ही दुनिया भर में हडकंप मच गया है। इन दस्तावेजों में बच्चों के यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों दुनियाभर के ऐसे बड़े-बड़े लोगों का नाम सामने आया है, जिसकी वजह से 10 देशों के 15 से ज्यादा नामचीन बड़े अधिकारियों को अपना पद छोड़ना पड़ा है। अमेरिका से लेकर यूरोप तक फैली अपराध की इस चेन में करीब 80 बड़ी हस्तियों पर अब जांच चल रही है, जिसमें पॉलिटिशियन्स, राजदूत, अरबपति और यहां तक कि शाही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। (List of Officials resigned after Release of Epstein Files)


एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत जारी किए गए इन दस्तावेजों में अब तक लगभग 30 लाख पेज सार्वजनिक किये जा चुके हैं, जिनमें ईमेल, फ्लाइट लॉग, कॉल रिकॉर्ड, फ़ोटोज़ और विडियो शामिल हैं। इन फाइल्स में अब तक 700 से 1000 प्रभावशाली नामों का सामने आ चुका है, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन जैसे हाई-प्रोफाइल नाम अलग-अलग रिकॉर्ड्स में सामने आ चुके हैं। एपस्टीन का नेटवर्क 15 देशों तक फैला हुआ था, जिनमें से 10 देशों में इसका असर दिखाई दे रहा है और इससे जुड़े लोगों अपर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।


एपस्टीन फाइल्स के बाद किस-किस ने दिया इस्तीफ़ा?


• ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने माफी मांगी है, जबकि तीन उच्च अधिकारी - पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन, सलाहकार एडम पेरी और प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैक्स्वीनी ने इस्तीफा दे दिया है।


• ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस एंड्र्यू पर यूके पुलिस ने नई जांच शुरू कर दी है।


• नॉर्वे में राजकुमारी मेट्टे-मैरिट के ईमेल और रिकॉर्ड्स सामने आने पर उन्होंने सार्वजनिक स्तर पर माफी मांगी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री थॉरब्योर्न जगलैंड और वरिष्ठ राजनयिक टेरजे रॉड-लार्सन पर जांच चल रही है। नॉर्वेजियन राजदूत

मोना जुल को भी निलंबित कर दिया गया है।


• स्लोवाकिया में पूर्व विदेश मंत्री मिरोस्लाव लाजचाक ने 300 से ज्यादा आपत्तिजनक चैट्स लीक होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से इस्तीफा दिया।


• स्वीडन की सीनियर डिप्लोमेट जोआना रुबिनस्टीन ने भी अपना पद छोड़ दिया।


• फ्रांस में पूर्व मंत्री जैक्स लैंग को भी ऑफिशियल समन जारी किया गया है।


• पोलैंड, लातविया और तुर्की में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की है।


• अमेरिका में बिल गेट्स ने एपस्टीन से अपनी मुलाकातों पर अफसोस जताया और अपनी फाउंडेशन से इस्तीफा दिया।


• फाइल्स में इजराइल के पूर्व पीएम एहुद बराक का भी नाम शामिल है। फाइल में ज़िक्र है कि एहुद बराक न्यूयॉर्क में एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरे थे और बैठकों में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।


• एपस्टीन फाइल्स में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम 38 हजार से ज्यादा बार आया है, जिसमें प्राइवेट जेट 'लोलिता एक्सप्रेस' पर ट्रम्प की 7-8 उड़ानें और मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मेहमान की लिस्ट में ट्रम्प का नाम शामिल है। फाइलों में बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के नाम भी कई बार सामने आये हैं।


भारतीय अरबपति अनिल अंबानी का नाम भी इन फाइलों में आया है। 2017-2019 के बीच एपस्टीन के साथ उनके चैट में बिज़नेस, वैश्विक मुद्दों और महिलाओं की सप्लाई से जुडी बातें सामने आईं, जिसमें एक स्वीडिश महिला का जिक्र है।


एपस्टीन की साथी गिस्लेन मैक्सवेल भी इस मामले में प्रमुख आरोपी हैं, जिसे अपराधों में भागीदार माना गया है। इन फाइलों में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए यौन शोषण के सबूत हैं। साथ ही कई प्रभावशाली लोगों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। कई फोटोज में बिल गेट्स और एपस्टीन की मुलाकात है, तो कुछ तस्वीरों में प्रिंस एंड्र्यू एक महिला के ऊपर घुटनों पर बैठे हुए हैं।


इस खुलासे के बाद वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली लोगों द्वारा अपनी ताकत का किया गया गलत इस्तेमाल सामने आ रहा है। भविष्य में जैसे-जैसे और फाइल्स सामने आएंगी, वैसे-वैसे जांचें भी और तेज हो सकती हैं।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.