Epstein Files: भारतीय लड़की हुई एपस्टीन के बदनाम खेल का शिकार, पूर्व केंद्रीय मंत्री का फाइल में जिक्र

Epstein Files: दुनिया के सबसे बदनाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की नई फाइलें क्या खुलीं। इसने तो एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर डाले। इसमें भारत का लिंक भी सामने आया है। पहले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी से एपस्टीन के लिंक और अब तो वो बात सामने आई है जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल एपस्टीन फाइल में बड़ा खुलासा हुआ है कि एक भारतीय लड़की भी एपस्टीन के इस काले कारनामे का शिकार हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस बार एपस्टीन फाइल्स के पन्नों में भारत का कई बार जिक्र सामने आया है जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल हैं।
2020 में अमेरिकी अधिकारियों की बातचीत का मेल आया सामने
एपस्टीन फाइल्स के ये नई डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि जो भारतीय लड़की एपस्टीन का शिकार हुई थी। उसे अमेरिकी अधिकारी भारत में तलाश रहे हैं। वो भी इसलिए कि ताकि उसे मुआवजा दिया जा सके। दरअसल 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद 13 जनवरी 2020 को अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत का मेल सामने आया है। इसमें भारतीय पीड़िता की लोकेशन पता करने को कहा गया था ताकी भारत के अमेरिकी दूतावास के जरिए उससे संपर्क किया जा सके।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का एपस्टीन फाइल में जिक्र
दूसरी तरफ यहां कहानी और भी गहरी होती नजर आ रही है। फाइलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का जिक्र हुआ है और ये जिक्र 2014 के एक ईमेल में सामने आया है जो बिल गेट्स और एपस्टीन के बीच की बातचीत का है। एपस्टीन ने बिल गेट्स से पूछा कि क्या डॉ. हर्ष वर्धन से 17 सितंबर को भारत में उनकी मीटिंग हैं? बता दें कि उस समय हर्ष वर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि क्या हर्षवर्धन की एपस्टीन से मीटिंग हुई या नहीं और क्या एपस्टीन ने कभी सीधे हर्षवर्धन से संपर्क किया या नहीं?
अनिल अंबानी के लिए तो एपस्टीन ने की थी लड़की की पेशकश
वहीं कुछ दिन पहले एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी का भी जिक्र सामने आया था। वही अनिल अंबानी जो दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के भाई हैं। फाइल में बताया गया था कि अनिल अंबानी और एपस्टीन के बीच 2017 से 2019 तक बातचीत चली थी। एपस्टीन अनिल अंबानी के लिए एक लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला का इंतजाम करने तक की बात कर रहा था और अनिल अंबानी की तरफ से जवाब भी आया कि ‘हां, इसे अरेंज करो’। इन खुलासों से पता चलता है कि एपस्टीन फाइल्स की जड़ें कितनी गहरी हैं। हर देश में उसके काले कारनामों के छीटें पड़े हुए हैं। अब देखना ये है कि इस बदनाम फाइल में और क्या-क्या सनसनीखेज खुलासे होंगे।
इस लिंक को शेयर करें

