Iran Vs America-Israel युद्ध शुरू! सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत, 1200+ बम गिराए

Iran Vs America-Israel युद्ध शुरू! सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत, 1200+ बम गिराए
अंतरराष्ट्रीय
01 Mar 2026, 01:56 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran Vs America-Israel War- Ayatollah Ali Khamenei Dead: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भी युद्ध की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआत में ही अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। ईरान के सरकारी मीडिया चैनल प्रेस टीवी के खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। 28 फ़रवरी की देर रात खामेनेई के ऑफिस पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें खामेनेई, उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहु समेत लगभग 40 कमांडर्स भी मारे गए। रिपोर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ घंटों में ईरान पर 1200 से ज्यादा बम और मिसाइल गिराए जा चुके हैं। (Attack On Iran)

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच लम्बे समय से न्यूक्लियर प्रोग्राम, बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट और क्षेत्रीय तनाव जैसे कई मुद्दों को लेकर तना-तनी चल रही थी। इन मुद्दों पर ईरान भी झुकने को राज़ी नहीं था। नतीजतन, लम्बे समय से चल रही बहस ने युद्ध का रूप ले लिया और अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। शनिवार देर रात इजराइल और अमेरिका ने ईरान के बड़े ठिकानों और खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर मिसाइलों से हमला कर दिया। खामेनेई के ऑफिस पर 30 मिसाइलें उस समय गिराई गयी, जब वो अपने कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे।

हमले में ईरान में तेहरान सहित 10 प्रमुख स्थानों पर बमबारी हुई, जिसमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मारने और 800 से ज्यादा के घायल होने की खबर आ रही है। एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले में लगभग 150 बच्चियों की भी मौत हो चुकी है।

देर रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netnyahu) ने हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसी के कुछ समय बाद डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खामेनेई के मौत की बात कही। ट्रम्प ने लिखा – इतिहास के सबसे क्रूर और दुष्ट व्यक्तियों में से एक आज मर चुका है। आखिर, रविवार की सुबह ईरान के मीडिया चैनलों ने मौत की पुष्टि की।

देश के सुप्रीम लीडर की मौत होने पर ईरान में 40 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया और 7 दिनों की छुट्टी कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IIRGC) ने कहा कि ईरान ने आज एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है।

इसी के साथ, ईरान की सेना का भी कहना है कि उनके अब तक के सबसे खतरनाक मिशन की शुरुआत होने जा रही है। कुछ ही देर में सेना अमेरिका और इजराइल के ठिकानों को निशाना बनाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.