लश्कर-ए-तैयबा कमांडर बिलाल आरिफ सराफी को परिवार वालों ने ही उतरा मौत के घाट, चाकू-गोली मारकर की हत्या

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर बिलाल आरिफ सराफी को परिवार वालों ने ही उतरा मौत के घाट, चाकू-गोली मारकर की हत्या
अंतरराष्ट्रीय
22 Mar 2026, 06:56 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Lashkar E Taiba Commander Bilal Arif Sarafi Killed: पाकिस्तान के मुरीदके में ईद की नमाज खत्म होने के बाद आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल बिलाल आरिफ सराफी को उसके ही परिवारवालों ने मार दिया। बताया जा रहा है कि बिलाल के परिवारजनों ने चाकू और गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के बिखर चुके पुराने मुख्यालय के पास हुई।

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। जाँच एजेंसी का अंदेशा है कि परिवार में आपसी विवाद के चलते बिलाल की हत्या की गयी हो। हत्या में शामिल लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान, सोशल मीडिया पर कई ऐसे विडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बिलाल ज़मीन पर गिरा हुआ नज़र आ रहा है।

ख़ुफ़िया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, बिलाल आरिफ सराफी लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके वाले सेंटर में युवा लड़कों की भर्ती का काम करता था। वह जवान लड़कों को पकड़ता और उन्हें जिहादी एजेंडे की तरफ लुभाता और उनका ब्रेनवॉश करता था। हालाँकि, बिलाल पाकिस्तान में काम करता था और भारत में उसकी कोई तलाश नहीं थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.