दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान? 400 अफगानी नागरिकों की हत्या पर तालिबान का ऐलान

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान में सोमवार देर रात एक अस्पताल पर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक कर दी। इसमें 400 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे गए। इस हमले ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को और भड़का दिया है। अब तालिबान ने ऐलान कर दिया है कि अब सिर्फ और सिर्फ बदला लिया जाएगा। कोई बातचीत नहीं कोई समझौता नहीं होगी।
पाकिस्तान ने नशा मुक्ति केंद्र के अस्पताल पर किया हमला
तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान ने ये हमला काबुल में नशा मुक्ति केंद्र पर किया (Pakistan Airstrike on Afghanistan Hospital) जो एक अस्पताल जैसा ही था। यहां करीब 2000 लोग मौजूद थे। हमले में 250 से ज्यादा लोग अभी गंभीर हालत में हैं। यानी मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए तालिबान (Taliban warning to Pakistan) के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने साफ शब्दों में कहा कि अब कूटनीति खत्म, अब बातचीत खत्म, अब सिर्फ बदला होगा। अब मामला शब्दों से निकलकर हथियारों तक पहुंच चुका है।
AFGHAN PAKSITAN WAR
NaPak military targeted 1000 bed hospital in Kabul with a missile.
Retaliation is inevitable and must be disproportionate for attacks on civilians, that too patients no less.#Afghanistan #Pakistan #AfghanPakistanWar pic.twitter.com/C9dn2nSmMU
— India Strikes YT 🇮🇳 (@IndiaStrikes_) March 16, 2026
Pakistan launches massive strike on Afghanistan
Reports say aircraft struck the central part of Kabul. Fires have broken out across the capital, with thick smoke rising over the city. pic.twitter.com/wtBqOxIEdG
— NEXTA (@nexta_tv) March 16, 2026
21 फरवरी से चल रही दोनों देशों के बीच ये जंग
आपको बता दें कि 21 फरवरी से ही दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला शुरू हो गया था। एक के बाद एक जवाबी कार्रवाई, सीमा पर टकराव और अब ये संघर्ष एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों देशों की जंग में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।
भारत का क्या होगा स्टैंड?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खुली जंग शुरू होने वाली है? तालिबान का सीधा ऐलान, पाकिस्तान की लगातार कार्रवाई और बढ़ता तनाव, ये सब इशारा कर रहे हैं कि हालात अब बेहद गंभीर हो चुके हैं। 400 मौतों का बदला और दो देशों के बीच बढ़ती दुश्मनी- क्या ये टकराव एक बड़े युद्ध में बदल जाएगा या फिर आखिरी वक्त पर कोई रास्ता निकलेगा? फिलहाल हालात बेहद खतरनाक हैं और दुनिया की नजरें इस टकराव पर टिकी हुई हैं। हालांकि भारत अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। ये संघर्ष अगर और बढ़ता है तो ये देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत इस पर क्या स्टैंड लेता है।
इस लिंक को शेयर करें

