WED, 04 FEBRUARY 2026

ट्रंप ने दी कनाडा को चेतावनी: "चीन तुम्हें एक साल में 'खा' जाएगा!" ग्रीनलैंड में गोल्डन डोम पर विवाद गरमाया

news image
अंतरराष्ट्रीय
24 Jan 2026, 03:08 pm
122 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Donald Trump warns Canada over Business with China: बीते कुछ वक़्त से अमेरिका और कनाडा के बीच तनातनी चल रही थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड और गोल्डन डोम (Golden Dome) को लेकर कनाडा की कड़ी आलोचना की है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि कनाडा ग्रीनलैंड में प्रस्तावित गोल्डन डोम मिसाइल डिफेन्स सिस्टम का विरोध कर अमेरिका की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। साथ ही, कनाडा और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों पर ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि चाइना एक साल में ही कनाडा को 'खा' जाएगा।


ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "कनाडा ग्रीनलैंड में गोल्डन डोम के निर्माण का विरोध कर रहा है, जबकि यह सिस्टम कनाडा की भी सुरक्षा करेगा। इसके बजाय उन्होंने चीन के साथ बिज़नेस करने के पक्ष में वोट दिया है, जो पहले ही साल में उन्हें "खा" जाएगा।" यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।




(US-Canada tensions) आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और मार्क कार्नी के रिश्ते पहले से ही खराब हैं और अमेरिका और कनाडा तनातनी चल रही है। पिछले कुछ महीनों में डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही है। कनाडा उन देशों में से एक है, जिन पर ट्रम्प ने सबसे पहले टैरिफ लगाया था। हाल ही में, दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान कार्नी ने अमेरिकी वर्चस्व की आलोचना की और एक नई वैश्विक व्यवस्था की बात की। जवाब में ट्रंप ने कनाडा को 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का निमंत्रण वापस ले लिया।



क्या है गोल्डन डोम सिस्टम? (missile defense system)

गोल्डन डोम एक उन्नत मिसाइल रक्षा कवच है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक और अन्य आधुनिक मिसाइल के हमलों से बचाने के लिए ग्रीनलैंड में बनवाना चाहते हैं। ग्रीनलैंड डेनमार्क का नियंत्रित क्षेत्र है और ट्रंप ने पहले भी इसे खरीदने या कण्ट्रोल करने की बात कही है। हालांकि, कनाडा समेत कई देश इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ सकता है।


आखिर क्यों ट्रम्प ने कनाडा को चेतावनी दी?

ट्रंप की नाराजगी की एक वजह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) का हालिया चीन दौरा भी मानी जा है। इस यात्रा के दौरान कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बाजार कोटा बढ़ाया और चाइना ने कनाडा के खेती के सामानों पर लगने वाले टैरिफ में कटौती की। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि पहले कनाडा मुख्य रूप से अमेरिका के साथ बड़े पैमाने पर बिज़नेस करता था। लेकिन जब से अमेरिका ने कनाडा पर टैरिफ लगाया है, उसके बाद कनाडा का झुकाव चीन की तरफ बढ़ा है।


यह विवाद अमेरिका की सुरक्षा और व्यापार नीतियों पर नए सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव बढ़ा तो इसका असर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ट्रंप का यह बयान उनकी आक्रामक विदेश नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो उनके साथी देशों पर भी बराबर प्रभाव डालता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.