अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में इजरायल पर अटैक, अब तक 40 से ज्यादा की मौत

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में इजरायल पर अटैक, अब तक 40 से ज्यादा की मौत
अंतरराष्ट्रीय
28 Feb 2026, 06:28 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Iran Israel News: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। इसमें ईरानी सेना के सर्वोच्च कमांडर अमीर हातामी को मार गिराया गया। ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल पर एडवांस अलर्ट भेजकर लोगों को सेफ जगहों पर जाने को कहा गया है। हातामी की मौत से अब ईरान आगबबूला हो गया है। उसने अब इजरायल पर अटैक कर दिया है। इसीलिए इजरायल ने जनता को सेफ जोन में जाने का आदेश दिया है और इमरजेंसी लगाने जैसी चर्चाएं चल रही हैं।

🇮🇷🇮🇱 The death toll from the Israeli airstrike on an Iranian girl's primary school in the town of Minab just reached 51.

It will no doubt be used as fuel for the fire.

Source: @AjaNewspic.twitter.com/HcwUZLXZJ1 https://t.co/xZCFElL25k
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) February 28, 2026


आगबबूला ईरान, इजरायल पर किया जवाबी हमला

इसके अलावा ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास को भी निशाना बना गया लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि हमले के दौरान वो घर में थे या नहीं। ईरान ने कहा कि इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चल रही बातचीत के बावजूद देश पर हमले शुरू करने के बाद वो करारा जवाब देगा। इसके बाद ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया। इसके चलते दुबई इंटरनेशनल और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) में सभी उड़ान बंद कर दी गई हैं। क्योंकि ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी हवाई अड्डे के पास गिरी। दूसरी तरफ ईरान में हमले से एक स्कूल पर मिसाइल गिरी जिसमें अब तक 51 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई। 

इधर संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इन हमलों पर बयान दिया और कहा कि इसे तुरंत बंद करें और शांति से काम लें। दूसरी तरफ इजरायल का दावा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर मोहम्मद पाकपुर शनिवार को हुए हमलों में मारे गए।

ईरान में दहशत, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

हमलों के बाद पूरे ईरान में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई परिवार सुरक्षा की तलाश में बड़े शहर छोड़कर बाहर निकलने लगे। राजधानी में स्कूलों और बाजारों में भगदड़ जैसा माहौल बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक लोग कह रहे है कि वे बहुत डरे हुए हैं, उनके बच्चे कांप रहे हैं, समझ नहीं आ रहा कहां जाएं।



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.