गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाला हिस्ट्रीशीटर एमपी में गिरफ्तार, क्लीनशेव कराकर सरेंडर होने पहुंचा था कोर्ट

Jaipur: शहर में गर्भवती महिला समेत कई लड़कियों से छेड़छाड़ आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर को बीते बुधवार को जयपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर लिया। अब उसे गुरुवार शाम तक जयपुर लाया जा सकता है। वहशी दरिंदे राहुल की गिरफ्तारी के लिए कई दिन से जयपुर की पुलिस ग्वालियर, भिंड और मुरौना में डेरा डाले हुई थी। जयपुर पुलिस की मदद के लिए स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया था। बता दें कि राहुल गुर्जर एमपी में डकैती के एक केस में सरेंडर होने गया था। उसे लगा था कि इस तरह से वो जयपुर पुलिस से बच जाएगा। लेकिन इतने विभत्स कांड के लिए जयपुर पुलिस भला उसे कैसे छोड़ देती।
जयपुर पुलिस से बचने को मुरैना में सरेंडर होने पहुंचा
आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुरैना के कोर्ट में सरेंडर होने गया था। लेकिन आप उसकी चतुराई तो देखिए वो वहां पर दाढ़ी-मूंछ हटवाकर पहुंचा था ताकि जयपुर पुलिस की नजर से बचा जा सके और जयपुर केस से बचने तक यहां की जेल में समय काट सके। बता दें कि जिस केस में वो सरेंडर होने गया था वो जयपुर के छेड़छाड़ का नहीं बल्कि 2018 में उसकी एक डकैती का है।
स्पा चलाने वाला दोस्त भी हिरासत में
इस बारे में DCP ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि टीम लगातार राहुल के पीछे लगी हुई थी। फिलहाल, उसे डिटेन कर लिया गया है। उस पर हत्या का प्रयास,लूट, डकैती, छेड़छाड़, मारपीट समेत 17 आपराधिक केस दर्ज हैं।
बता दें कि 25 मार्च की शाम को जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला से राहुल गुर्जर ने छेड़छाड़ की थी। महिला ने 26 मार्च को जवाहर सर्किल थाने में शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज ही नहीं किया था। लापरवाही बरतने पर एक ASI और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। वहीं SHO आशुतोष सिंह को चार्जशीट दी गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी को थाने पर बुलाया था लेकिन छोड़ दिया था। दूसरी तरफ, पुलिस ने राजन के दोस्त और स्पा सेंटर चलाने वाले सिद्धार्थ को भी हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें- प्रेम संबंधों में हुई हत्या, BAP नेता अशोक निनामा के भाई के मर्डर पर बड़ा खुलासा
इस लिंक को शेयर करें

