सीक्रेट दीवार के पीछे छिपाई करोडों की ज्वैलरी, जयपुर के फेमस कान्हा ग्रुप पर इनकम टैक्स की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा?

सीक्रेट दीवार के पीछे छिपाई करोडों की ज्वैलरी, जयपुर के फेमस कान्हा ग्रुप पर इनकम टैक्स की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा?
जयपुर
21 Feb 2026, 04:12 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Kanha Restaurant: जयपुर के फेमस कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर इनकम टैक्स की जो रेड पड़ी है उसमें अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक नटवरलाल और उनके सहायकों के ठिकानों पर रेड डालकर पड़ताल की जिसमें एक ठिकाने पर स्ट्रॉन्ग रूम में एक सीक्रेट दीवार मिली। बिल्कुल वैसी ही जैसे आपने फिल्म रेड में देखी होगी। टीम को जब इस दीवार पर शक हुआ तो उन्होंने दीवार तोड़ी और फिर जो मिला, उसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। इस दीवार के पीछे टीम को करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के गहने मिले हैं।

33 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

इनकम टैक्स की टीम कान्हा ग्रुप के राजस्थान में 33 ठिकानों पर रेड डाल रही है। इस छापेमारी को चार दिन हो चुके हैं। स्ट्रॉंग रूम में इतने गहने मिलने से अब इसकी जांच होगी। इन गहनों की वर्तमान बाजारी कीमत 7.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

वहीं इनकम टैक्स की जांच के दौरान जांच के दौरान IT विभाग को अब तक करीब 2 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा 10 से अधिक बैंक लॉकर भी सामने आए हैं, जिनकी पड़ताल चल रही है। विभाग को आशंका है कि इनमें भारी मात्रा में ज्वेलरी, कैश और करोड़ों की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ मिल सकते हैं।

वहीं दीवार तोड़ने के बाद डिजिटल फाइलें, लेन-देन के रिकॉर्ड, दस्तावेज़ और दूसरे अहम सबूत मिले हैं। इन सबूतों में— कैश ट्रांजैक्शन का हिसाब, कथित करोड़ों की टैक्स चोरी, संपत्तियों में किए गए निवेश का लेखा-जोखा जैसी जानकारियां शामिल हैं। IT अधिकारियों के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सबूतों के आधार पर टैक्स चोरी का पूरा पैटर्न सामने आएगा। स्ट्रॉन्ग रूम, नकद, लॉकर और दस्तावेज़ मिलने के बाद विभाग को कड़ा एक्शन लेने की संभावना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.