Jaipur: जयपुर पुलिस आयुक्त 28 मार्च को पुलिस थाना बस्सी पर करेंगे जनसुनवाई

जयपुर
25 Mar 2026, 10:29 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma
Jaipur News: लोगों में कानून का भरोसा और अपराधियों में डर कायम रखने के लिए पुलिस विभाग (Rajasthan Police) अब सीधे लोगों से कनेक्ट हो रहा है। इसी क्रम में जयपुर पुलिस आयुक्त (Jaipur Police Commissioner) खुद 28 मार्च को बस्सी थाने आ रहे हैं। वे यहां पर जनसुनवाई करेंगे। इस जनसुनवाई में कानोता, तुंगा, बस्सी थानों के परिवादी अपनी समस्या लेकर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचेंगे।
ये रहेगा जनसुनवाई का समय
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल (Jaipur Police Commissioner Sachin Mittal) की जनसुनवाई का ये कार्यक्रम 28 मार्च को सुबह 11:30 से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। इस जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों में कानून का भरोसा कायम रखना तो है ही साथ में जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण भी है। ताकि उन्हें इन मुसीबतों से राहत मिल सके।
इनपुट- शिवदयाल शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

