जयपुर में विराट हिंदू सम्मेलन: सामाजिक समरसता के साथ लिया गया गौ-रक्षा का संकल्प

Virat Hindu Sammelan In Jaipur: जयपुर के शिवाजी पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज को एकजुट होने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाने का मजबूत संदेश दिया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-क्षेत्र कार्यवाह गेंदालाल जी ने शिरकत की और मुख्य अतिथि के तौर पर पूज्य संत प्रकाशदास जी महाराज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से निकली एक भव्य कलश यात्रा से हुई। इस यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के रास्ते पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए गेंदालाल जी ने कहा, संगठित और सशक्त हिंदू समाज से ही भारत का और विश्व का कल्याण हो सकता है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ‘पंच परिवर्तन’ ही सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन का के रास्ते पर चला अज सकता है, इसलिए अपने जीवन में पंचपरिवर्तन की बातों को उतारना ज़रूरी है।
कार्यक्रम में प्रकाशदास जी महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने भजनों और प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को प्रेरित किया और सभी से गौ-रक्षा का प्रण लेने के साथ-साथ कम से कम एक गाय गोद लेने का संकल्प दिलाया।
सम्मेलन स्थल पर ‘पंच परिवर्तन’ के पांचों विषयों पर आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और सामाजिक समरसता पर केंद्रित प्रदर्शनी हुई। इसके अलावा प्रेरणादायक साहित्य की दुकानें और गौ-उत्पादों की स्टॉल भी लगाई गईं, जहां लोग गौ-आधारित उत्पादों की खरीदारी कर सकें।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों, संतों, वक्ताओं और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि यह सम्मेलन समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
इस लिंक को शेयर करें

