जब DSO की आंखों के सामने खुली LPG की कालाबाजारी की पोल, बंद करा दिया पंप

जब DSO की आंखों के सामने खुली LPG की कालाबाजारी की पोल, बंद करा दिया पंप
जयपुर
31 Mar 2026, 01:42 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

LPG Shortage Blackmarketing: ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर तेल और एलपीजी की मारामारी कालाबाजारी का जो रूप ले चुकी है उस पर खुद सरकार के रसद विभाग अब एक्शन ले रहा है। लेकिन जिस तरह से विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है वो वाकई अब सुर्खियां बटोर रहा है। दरसअल विभाग के अधिकारी खुद ऑटो में बैठकर LPG भरवाने एक प्राइवेट पंप पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि पंप पर LPG करीब 100 रुपए प्रति लीटर बेची जा रही है। ये पता चलते ही उन्होंने तुरंत पंप को बंद कराने के आदेश दे दिए।

DSO ने बंद करा दिया पंप

दरअसल रसद विभाग के DSO प्रियव्रत सिंह चारण सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंप पर LPG भरवाने गए। आम लोगों की तरह उन्होंने भी यहां पर लाइन लगाई। जब करीब एक घंटे बाद उनका नंबर आया तो उन्हें 99.95 रुपए की LPG मिली। जब उन्होंने मनमाने रेट पर सवाल किया तो पंप वालों ने कहा कि ये प्राइवेट पंप है और उन्हें कोई सरकार से सब्सिडी नहीं मिलती। ये रेट खुद कंपनी के हैं और किसी भी दाम पर गैस बेचेंगे।

DSO ने कार्रवाई करते हुए इस पंप को बंद करने का आदेश दे दिया। वहीं उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तु अधिनियम के तहत कोई भी प्राइवेट पंप या कंपनी इस तरह के मनमाने नहीं सकता। एक-एक कर इस तरह के सभी पंपों पर जांच होगी और कार्रवाई होगी। जनता को इस तरह लुटने नहीं देंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.