मनसा माता के मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सुख-चैन की कामना की – 3000 साल पुराने मंदिर में उमड़ी भक्ति

मनसा माता के मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सुख-चैन की कामना की – 3000 साल पुराने मंदिर में उमड़ी भक्ति
जयपुर
26 Mar 2026, 07:31 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Mansa Mata Mela Kotkhawda, Jaipur: कोटखावदा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपाडी में बृहस्पतिवार को मनसा माता का विशाल मेला आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने सुख-चैन की कामना की और माताजी को भोग लगाया।

मेले में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। साथ ही प्रशासन की तरफ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही।

समाजसेवी मोहित पंडित और अंकित जोशी ने बताया कि ये मेला पिछले कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है।

3000 साल पुराना मंदिर मनसा माता की गुफा है, जिनके दर्शन मात्र से ही हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी हो जाती है।

Content - S.D. Sharma


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.