राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI ने काटा बवाल, ABVP के विरोध में पुलिस तक से की हाथापाई, कई हिरासत में

NSUI Protest on ABVP in RU: राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP के कार्यक्रम के विरोध पर NSUI ने इतना बवाल काटा कि पुलिसकर्मयों तक से हाथापाई कर ली। उन्हें रोकने के लिए जो बैरिकेडिंग लगाई गई थी, कई कार्यकर्ता उस पर चढ़कर पार करने की कोशिश करने लगे। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। NSUI के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वैन में डाल दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये छात्रनेता मानविकी पीठ सभागार जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें गेट पर ही रोक दिया। ये लोग पुलिस से भिड़ कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे तभी इन्हें हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने इन्हें अज्ञात जगह पर लेकर गई है। NSUI राजस्थान यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर ही धरना दे रही है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान तनाव, पुलिस और छात्र आमने-सामने
राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में RSS के आगामी कार्यक्रम को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो….
NSUI के कार्यकर्ताओं ने RSS से जुड़े कार्यक्रम का विरोध जताया !
उनका कहना है कि शिक्षा के प्रागण में वैचारिक… pic.twitter.com/NjCDjSlRQU
— 𝐑𝐚𝐠𝐡𝐮 𝐁𝐢𝐬𝐡𝐧𝐨𝐢 (@rughnath_29) April 3, 2026
छात्र हितों की बलि देकर राजस्थान विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे आज #NSUI के कार्यकर्ता शिक्षा के मंदिर में विचारधारा थोपने की कोशिशों के खिलाफ सीना तानकर खड़े हैं पुलिस की लाठियां और गिरफ्तारियां हमारे हौसले कम नहीं कर सकतीं इंकलाब जिंदाबाद pic.twitter.com/LCYNjUIvMx
— VIYONA JAAT (@viyonajaat) April 3, 2026
आखिर क्यों भड़की है NSUI?
दरअसल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को ABVP की तरफ से मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के विरोध NSUI कर रही है। NSUI का आरोप है कि ये कार्यक्रम RSS का है। उसकी विचारधारा का कोई कार्यक्रम यूनिवर्सिटी कैंपस में नहीं हो सकता। NSUI नेता अमरदीप परिहार का कहना है कि यूनिवर्सिटी ज्ञान का केंद्र है, यहां कैसे शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रम हो सकते हैं। इससे यूनिवर्सिटी का माहौल प्रभावित किया जा रहा है। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।
ABVP बोली- हम मुंहतोड़ जवाब देंगे
इधर NSUI के आरोपों का खंडन करते हुए ABVP ने प्रेस कांफ्रेंस भी सुबह की। ABVP के छात्र नेता भरत भूषण ने कहा कि महिला सम्मान के इस कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से बकायदा परमिशन ली है। इसकी फीस भी भरी है तो फिर NSUI इसका विरोध क्यों कर रही है। अगर कार्यक्रम के दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
इस लिंक को शेयर करें

