Jaipur Viral Video: ऐसा क्या हुआ कि बुलेट तोड़ने वाली लड़की ने मांग ली माफी

Jaipur Viral Video: ऐसा क्या हुआ कि बुलेट तोड़ने वाली लड़की ने मांग ली माफी
जयपुर
29 Mar 2026, 11:46 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

जयपुर की सड़कों पर 'गुंडागर्दी' की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। एक युवती, बीच सड़क पर एक युवक की बाइक को पत्थरों और हेलमेट से चकनाचूर करती नजर आई थी। लेकिन अब इस महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी है।

पहले विधायक को दिखाया एटीट्यूड, अब मांगी माफी

इस मामले को शांत कराने के लिए राहगीर उसे समझाते रहे, खुद विधायक गोपाल शर्मा ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर था। लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद वायरल होने के बाद जयपुर पुलिस ने एक्शन लिया। जिसके बाद अब इस महिला ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

क्यों तोड़ी थी युवक की बाइक

दरअसल, ये पूरा मामला 23 मार्च का है। सोडाला थाना क्षेत्र के 22 गोदाम पुलिया पर एक मामूली सी टक्कर हुई। स्कूटी सवार ने ब्रेक मारा, पीछे से बाइक टकराई और उस पर सवार युवती गिर गई। बस, इतनी सी बात पर युवती ने आव देखा न ताव और 1700 रुपये की डिमांड कर दी। जब युवक ने मना किया, तो युवती ने 'चंडी' का रूप धारण कर लिया।

पहले हेलमेट से बाइक के इंडिकेटर तोड़े और फिर सड़क से बड़ा पत्थर उठाकर गाड़ी की लाइटें फोड़ दीं। युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा और ऐसा ना करने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन युवती शांत नहीं हुई। मौके पर मौजूद विधायक गोपाल शर्मा ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उनसे भी बदतमीजी की।

पुलिस ने की सख्ती तब ठंडे पड़े तेवर

वीडियो वायरल होते ही डीसीपी राजर्षि राज के निर्देश पर पुलिस ने युवती को ट्रेस किया। पुलिस की सख्ती के बाद युवती के तेवर ठंडे पड़ गए। उसने न केवल लिखित में माफीनामा दिया, बल्कि एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी गलती मानी।

पीड़ित ने नहीं दर्ज कराई कोई FIR

हालांकि, पीड़ित बाइक चालक ने दर के कारन कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं कराई है। लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर हिंसक आचरण का मामला दर्ज किया है। यह मामला उन लोगों के लिए एक सबक है जो सड़क पर अपना आपा खो देते हैं और इस तरह की हरकत पर उतारू हो जाते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.