युद्ध के 22 दिन: ईरान और अमेरिका दोनों ने किया जीत का दावा। आखिर कौन जीत रहा है जंग?

युद्ध के 22 दिन: ईरान और अमेरिका दोनों ने किया जीत का दावा। आखिर कौन जीत रहा है जंग?
Latest News
21 Mar 2026, 01:43 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran-Israel-America war: 28 फ़रवरी से शुरू हुई ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग अपने 22 दिन पूरे कर चुकी है। 22 दिन से जारी इस तनावपूर्ण युद्ध में अभी तक कोई सटीक नतीजा सामने नहीं आया है, लेकिन अमेरिका और ईरान दोनों ही अपने जीतने का दावा कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने लिखित संदेश जारी कर कहा कि ईरान की एकता के चलते हमारा दुश्मन अपने इरादों को पूरा करने में नाकाम रहा है और उनके खेमे में खुद दरारें पड़ गई हैं।

खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के बावजूद भी ईरान मजबूती से टिका हुआ है और अपनी लड़ाई लड़ रहा है। ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि ईरान की जनता एक है।

वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने भी मीडिया के सामने युद्ध में अपनी जीत होने का दावा किया। ट्रम्प ने कहा – मुझे ऐसा लगता है कि अमेरिका ये लड़ाई जीत चुका है। अमेरिका ने ईरान की नेवी, एयरफोर्स और एयर डिफेन्स सिस्टम, सब कुछ तबाह कर दिए हैं।

जब ट्रम्प से सीजफायर को लेकर पूछा गया, तो कहा कि अमेरिका किसी भी सूरत में सीज़फायर नहीं करेगा। अगर ईरान सरेंडर करे, तो बातचीत की जा सकती है, लेकिन हमारा युद्ध को रोकने का कोई प्लान नहीं है।

ट्रम्प ने कहा कि जब दो पक्षों में तबाही की लड़ाई चल रही हो, तो सीज़फायर नहीं किया जाता। अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री पावर को लगभग ख़त्म कर दिया है।

साथ ही, ट्रम्प ने NATO देशों को कायर कहते हुए कहा कि इस वक़्त अगर नाटो देश समर्थन करें, तो ईरान में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खुला रखा जा सकता है, लेकिन वे सब कायर हैं। वो मदद नहीं करना चाहते और अमेरिका इसे याद रखेगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.