37 दिन बाद आखिरकार सीजफायर की बात! पाकिस्तान बना मीडिएटर - लेकिन अगर 48 घंटे में डील नहीं हुई, तो और भयानक हमला होगा

Ceasefire Peace Talk in Iran-Israel-America War: युद्ध के 37 दिन पूरे होने के बाद अब जाकर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बात चल रही है। दोनों पक्ष 45 दिनों के युद्धविराम को लेकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन अगर इस बातचीत में दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हुआ, अब जो हमले होंगे, वो और भी बड़े और खतरनाक होंगे, और इसे लेकर इजराइल और अमेरिका दोनों ही पूरी तैयारी कर चुके हैं।
इस शांति वार्ता में तीन देश – पाकिस्तान, इजिप्ट और तुर्किये मध्यस्थ का रोल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे इस शांति वार्ता के लिए बेहद अहम है। अगर दोनों पक्षों ने आज या कल तक समझौता कर लिया, तो तुरंत सीजफायर लागू हो सकता है। इसके बाद युद्ध को पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए आगे बातचीत होगी। अगले 48 घंटे आखिरी मौका है तबाही रोकने का। अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने सीजफायर प्रस्ताव रखा है और इसे फ़िलहाल के लिए “इस्लामाबाद एकॉर्ड” नाम दिया है।
खबर है कि अगर डील नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट और एनर्जी स्टेशन्स को निशाना बना सकता है। दूसरी तरफ ईरान भी USA की शर्तों पर झुकने को राज़ी नहीं है। ईरान का कहना है कि वो अपने मिसाइल प्रोग्राम और न्युक्लियर रिसर्च बंद नहीं करेगा।
इस बीच इजराइल ने ईरान के कई शहरों और लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं। ईरान की ओर से इजराइल के हाइफा में मिसाइल दागे गए। युद्ध में अब तक ईरान में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
इस लिंक को शेयर करें

