पंजाब-राजस्थान पानी पर सियासत गर्म! भजनलाल करेंगे मोदी से शिकायत, भगवंत मान ने 1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी मांगी

पंजाब-राजस्थान पानी पर सियासत गर्म! भजनलाल करेंगे मोदी से शिकायत, भगवंत मान ने 1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी मांगी
Latest News
21 Mar 2026, 06:57 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan Punjab Water Dispute: पंजाब और राजस्थान के बीच पानी को लेकर शुरू हुई सियासी लड़ाई का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले 66 सालों से पंजाब के ज़रिये राजस्थान आ रहे पानी के शुल्क के तौर पर 1.44 लाख करोड़ रुपये मांगे हैं।साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर ये राशि पंजाब को नहीं दी गयी, तो पंजाब राजस्थान की तरफ तरफ आने वाला पानी रोक देगा। जब भगवंत मान अपनी बात पर ज्यादा ही ज़ोर देने लगे, राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने साफ़ तौर पर कहा कि राजस्थान पानी को लेकर किसी भी तरह की कोई राशि नहीं देगा।

अब इन सब के बाद विवाद इतना बढ़ चुका है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि वे सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बातचीत करेंगे और इस मुद्दे को उनके सामने रखेंगे। बता दें कि भजनलाल शर्मा ने भगवंत मान की रॉयल्टी की मांग को मना कर दिया है। भगवंत मान ने पानी पर 1.44 लाख करोड़ की रॉयल्टी मांगी थी। अब भजनलाल शर्मा ने इस मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी से शिकायत करने की संभावना जताई है।

इसे पढ़ें - राजस्थान में होगी पानी की किल्लत? क्या मोड़ लेगा सरकार का रुख? समझिए 100 साल पुराना ये मुद्दा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.