रश्मिका मंदाना की पुरानी क्लिप हुई वायरल! इन्फ्लुएन्सर्स और सोशल मीडिया पेजों को दे दी लीगल एक्शन की चेतावनी

Rashmika Mandanna Viral Clip: बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में रही रश्मिका मंदाना एक बार फिर एक नए मुद्दे को लेकर फिर से चर्चा में आ चुकी है। हाल ही में उनकी एक सालों पुरानी ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जो उनकी किसी व्यक्ति के साथ एक प्राइवेट कन्वर्जेशन लग रही है। मामला इतना बढ़ चुका है कि अब रश्मिका ने इस क्लिप को फ़ैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दे दी है।
दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना से जुडी एक पुरानी क्लिप लीक हुई या किसी तरह से वायरल हो गयी है, जो एक निजी बातचीत का हिस्सा लग रहा है। क्लिप में रश्मिका और उनके पुराने साथी रक्षित शेट्टी का ज़िक्र है। एक सोशल मीडिया पेज ने इस क्लिप को पोस्ट किया, जो बहुत जल्दी ही वायरल हो गयी और दूसरे सोशल मीडिया पेज भी इसे फ़ैलाने लगे। (Celebritry Clip Leaked)
लेकिन इसके वायरल होने से रश्मिका बहुत ज़्यादा भड़क गयीं। रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लम्बी-चौड़ी पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले आठ सालों से उनके बारे में बहुत सारी झूठी बातें और अफवाहें फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए हर बार बातों को गलत रेफेरेंस में या असली मुद्दे से हटाकर कर इस तरह से पेश किया जाता है जिससे वो नेगेटिव बन जाए।
रश्मिका ने बताया कि वायरल हो रही क्लिप 8 साल पुरानी है। इस क्लिप को इसमें शामिल लोगों की परमिशन के बिना रिकॉर्ड और शेयर किया गया है। कहा कि यह क्लिप मेरी पर्सनल बातचीत का हिस्सा है और गलत तरीके से पेश की जा रही है। पिछले आठ सालों में मैंने कई बार इस तरह की ऑनलाइन फैलायी जा रही अफवाहों, मेन्टल अटैक्स और ट्रोलिंग को झेला है। इन सब के बाद भी मैंने चुप रहना चुना, लेकिन अब नहीं। अब अगर ऐसी कोई भी झूठी खबर सामने आती है, तो उन पर लीगल एक्शन होगा। (Legal Action Threat)
साथ ही, इस क्लिप को शेयर करने वाले सोशल मीडिया पेजों से भी 24 घंटे में इसे हटाने का अनुरोध किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटों के बाद जो भी इन्फ्लुएंसर, पेज या व्यक्ति इस क्लिप को पोस्ट, शेयर करेगा या अपने पेज से नहीं हटाएगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बीते कुछ दिनों में जो भी हुआ है, उसके बाद लीगल एक्शन लेने का ये फैसला अपनी शांति प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए ज़रूरी हो गया है।
बता दें कि अभी दो हफ्ते पहले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) की शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद उनके पुराने संबंधों से जुडी क्लिप्स का वायरल हो जाना रश्मिका का काफी नागवार गुज़रा है।
इस लिंक को शेयर करें

