वृंदावन में यमुना में डूबी प्राइवेट बोट! 25+ पर्यटकों में से 10 की मौत, कुछ अभी भी लापता

वृंदावन में यमुना में डूबी प्राइवेट बोट! 25+ पर्यटकों में से 10 की मौत, कुछ अभी भी लापता
Latest News
10 Apr 2026, 08:01 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Vrindavan Boat Accident: वृंदावन की यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक प्राइवेट बोट नदी में पलट गयी। घटना के वक़्त नाव में लगभग 30 लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 10 पर्यटकों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। नाव में सवार सभी लोग पंजाब से घूमने आए पर्यटक थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना केसी घाट के करीब दोपहर लगभग 3 बजे हुई। जिस नाव में पर्यटक सवार थे, उसकी लिमिट 15 सवारियों की ही है, लेकिन नाव चलाने वाले ने 25 से ज्यादा लोगों को बैठा लिया था। जब बोट नदी में पहुंची, तो तेज हवाओं के चलते डगमगाने लगी और पिपा पुल से टकराकर पलट गयी। इस दुर्घटना में 10 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष व्यक्ति अबी अभी भी लापता हैं।

घटना में राहत और बचाव कार्य करने के लिए NDRF की टीम और सेना भी मौके पर पहुँच चुकी है।

हादसे के बाद से ही नाविक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसमें प्रशासन भी गलती में है, क्योंकि नाव पर सवार किसी भी व्यक्ति ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.