Indore: EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट, तीन मंज़िला घर जला, डिजिटल लॉक खुल तक नहीं पाए, अंदर फंसे 8 लोगों की मौत

Indore: EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट, तीन मंज़िला घर जला, डिजिटल लॉक खुल तक नहीं पाए, अंदर फंसे 8 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश
18 Mar 2026, 01:58 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Indore EV Fire Accident: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शोर्ट-सर्किट होने की वजह से एक और आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें तीन मंज़िला बिल्डिंग जल गयी। घटना बुधवार 18 मार्च की सुबह करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौक के पास बृजेश्वरी कॉलोनी में हुई। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। (EV Short Circuit)

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच (Tata Punch) घर के नीचे चार्जिंग पॉइंट पर चार्ज हो रही थी। चार्जिंग के दौरान ही अचानक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चार्जिंग पॉइंट फट गया। तुरंत ही कार में आग भड़क उठी और बड़ी तेजी से तीन मंजिला मकान में फैल गई। घटना के दौरान घर में कई एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए और एक-एक कर फट गए। सिलेंडरों के फटने से इतना तेज़ धमाका हुआ, जिससे घर का एक हिस्सा ढह गया। (Digital Lock Failure) घर में डिजिटल लॉक लगे हुए थे, जो लाइट सप्लाई बंद होने की वजह से खुल नहीं सके और अंदर बंद लोगों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। (LPG Cylinder Blast)

बताया जा रहा है कि हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारे गए लोगों में घर के मालिक मनोज पुगलिया सहित उनकी बहू सिमरन और 6 अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि फ़ायर ब्रिगेड को खबर दी गयी, लेकिन वो भी एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। दमकल के पहुँचने तक आग बहुत ज्यादा फ़ैल चुकी थी और पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट फटने से लगी आग घर तक पहुंची। बिजली कटने से इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले। सिलेंडर फटने और मकान का हिस्सा ढहने से लोगों बचने का समय नहीं मिला। आग बुझाने के लिए दमकल की कई टीमें पहुंचीं। दरवाजे तोड़कर चार लोगों को बचाया गया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटनास्थल पर पहुंचकर कहा कि EV युग में यह घटना एक चेतावनी है। घटना की जाँच के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.