इंदौर में मैच खलने आए शुभमन गिल अपने साथ लाना पड़ा 3 लाख रुपए का वॉटर प्यूरिफायर, दूषित पानी मामले में हो गई शहर की इंटरनेशनल फज़ीहत!

इंदौर में मैच खलने आए शुभमन गिल अपने साथ लाना पड़ा 3 लाख रुपए का वॉटर प्यूरिफायर, दूषित पानी मामले में हो गई शहर की इंटरनेशनल फज़ीहत!
मध्य प्रदेश
18 Jan 2026, 01:49 pm
रिपोर्टर : दुष्यंत

Indore Contaminated water: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक आखिरी मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर चल रही है, लेकिन इस बार मैदान में क्रिकेट से ज्यादा चर्चा शहर में पानी की क्वालिटी को लेकर हो रही है।


इंदौर के पानी से बचने के लिए साथ लेकर आए वॉटर प्यूरिफायर?


हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से कई लोगों की मौतें हुईं, जिसके बाद इंदौर में स्वास्थ्य को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी समस्या के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी भी अपनी सेहत को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। इंदौर का पानी पीने से बचने के लिए क्रिकेट के खिलाडी अपना खुदका पानी और वाटर प्यूरीफायर अपने साथ लेकर चल रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इंदौर दौरे पर अपने साथ करीब 3 लाख रुपये कीमत का एक विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लेकर चल रहे हैं। यह हाई-एंड मशीन होटल के कमरे में ही लगवाई गई है, जो फ़िल्टर वाटर को भी दोबारा प्युरिफाई कर सकती है। टीम के पांच सितारा होटल में पैकेज्ड पानी और आरओ की व्यवस्था पहले से है, फिर भी कप्तान गिल ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए यह कदम उठाया।


खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए अहम है ये सब


इसी के साथ, विराट कोहली का भी एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें विराट अपने साथ पानी की बोतलों से भरा एक बैग ले जाते दिख रहे हैं। विराट कोहली पहले ही अपने फिटनेस रूटीन के लिए फेमस हैं, क्वालिटी के लिए सिर्फ फ्रांस से इम्पोर्टेड एवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर पीते हैं। बीसीसीआई ने भी खिलाड़ियों के लिए विशेष शेफ भेजे हैं, जो व्यक्तिगत डाइट के अनुसार भोजन तैयार करते हैं। यह घटना टीम की प्रोफेशनलिज्म और स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को तो दिखा ही रही है, लेकिन साथ ही इसे इंदौर में चल रहे दूषित पानी से मौतों के घटनाक्रम से जोड़ कर देखा जा रहा है। टीम प्रबंधन का कहना है कि मैच से पहले किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं होनी चाहिए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.