WED, 04 FEBRUARY 2026

Bullet Train in India: 320 की रफ्तार से मिलेगी मंजिल, राजस्थान में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! जानिए रूट और स्पेशल फीचर्स

news image
राष्ट्रीय
02 Jan 2026, 04:37 pm
502 देखें
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Bullet Train in India: 15 अगस्त 2027 को भारत की पहली बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी फाइनल डेट बता दी है। राजस्थान के लिए भी सबसे बड़ी बात ये है कि ये ट्रेन राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) साफ ऐलान कर दिया है कि भारत को 15 अगस्त 2027 तक पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहले ही सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। यहां हम आपको इस ट्रेन के फीचर और रूट के बारे में दिलचस्प जानकारी दे रहे हैं।






क्या होगा बुलेट ट्रेन का रूट?


इस Bullet Train का पहला रूट मुंबई से अहमदाबाद होगा। लेकिन दूसरे फेज में इसे दिल्ली तक बढ़ाया जाएगा। यहीं से राजस्थान की एंट्री होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुलेट ट्रेन के मुंबई-अहमदाबाद रूट में 21 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग भी होगी। वहीं दूसरे फेज वाला दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर राजस्थान के 7 जिलों और 335 गांवों से होकर गुजरेगा।

दिल्ली से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट (Bullet Train Route) 875 से 878 किलोमीटर लंबा है। वहीं राजस्थान के जिन जिलों से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी उनमें अलवर का बहरोड़, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर का खेरवाड़ा शामिल है। यानी बुलेट ट्रेन के कुल 11 स्टेशन्स में से 9 स्टेशन राजस्थान (Bullet Train Route in Rajasthan) में होंगे। मतलब साफ है कि राजस्थान सिर्फ रास्ता नहीं अब देश की रीढ़ बनने वाला है।



बुलेट ट्रेन में होंगे ये फीचर्स


अब यहां पर बात ट्रेन की स्पीड और इसके फीचर्स (Bullet Train Features) की करते हैं। बुलेट की ट्रेन की स्पीड 320 किमी प्रति घंटा रहने वाली है। ये जापान की शिंकनसेन तकनीक से बन रही है। इसका सिग्नल सिस्टम DS-ATC यानी ऑटोमैटिक औऱ सुपर सेफ है। इसका ब्रेकिंग फीचर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक + रीजेनेरेटिव सिस्टम पर आधारित है। और सबसे बड़ी बात वो ये कि ये लगातार ट्रैक मॉनिटरिंग करती रहती है जिससे सुरक्षा और ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं भारत की धूल-गर्मी से बचने के लिए भी इसमें स्पेशल फिल्टर सिस्टम लगे हुए हैं।


अब बात अगर इसके इंटीरियर की करें तो बता दें कि ये ट्रेन बिल्कुल प्रीमियम बिजनेस क्लास का फील देने वाली है। इसमें लेदर सीट्स होंगी, वाई-फाई मिलेगा, ज्यादा सामान रखने की जगह होगी। इतना ही नहीं दिव्यांगों-बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग कोच भी होंगे। और तो और भविष्य में इसके ड्राइवरलेस ट्रेन की तैयारी भी की जा रही है।


बढ़ेंगे रोजगार के मौके


बुलेट ट्रेन ना सिर्फ रेल यातायात को रोमांचक बनाएगी बल्कि दिल्ली, जयपुर, उदयपुर जैसे शहर चंद घंटों में कनेक्ट हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि इससे पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस और इंडस्ट्री को रफ्तार मिलेगी। यानी बुलेट ट्रेन सिर्फ रफ्तार नहीं बदलेगी बल्कि देश का भविष्य भी बदलेगी। जानकारों का कहना है कि अगर बुलेट ट्रेन भारत की जमीन पर आ जाती है तो भारत 2027 में दुनिया की हाई-स्पीड लीग में शामिल हो जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.
Bullet Train in India: 320 की रफ्तार से मिलेगी मंजिल, राजस्थान में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! जानिए रूट और स्पेशल फीचर्स