PM Modi in Ajmer: अजमेर से मोदी का महा-वार! कांग्रेस को ‘MMC’ बोलकर हिलाया मैदान!

PM Modi in Ajmer: अजमेर से मोदी का महा-वार! कांग्रेस को ‘MMC’ बोलकर हिलाया मैदान!
राष्ट्रीय
28 Feb 2026, 05:55 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ajmer PM Modi Visit: अजमेर में आज मंच नहीं, बल्कि राजनीतिक भूचाल उठा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर ऐसा वार किया कि पूरा मैदान गूंज उठा। ये वही रैली है जिसमें पहली बार मोदी ने कांग्रेस का ‘असली नाम’ बता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, अब MMC बन चुकी है। यानी ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ मोदी ने साफ कहा कि मुस्लिम लीग ने भारत को बांटा था। आज वही काम कांग्रेस कर रही है और माओवादी जिस तरह घात लगाकर हमला करते हैं। उसी तरह कांग्रेस देश की छवि पर हमला कर रही है और उनकी ये लाइन सुनते ही भीड़ का शोर नहीं बल्कि दहाड़ सुनाई दी।

PM Modi- Congress अब बन गई Muslim League Maoist Congress यानी MMC...! #shorts @narendramodi #congress #breakingnews #pmmodiinrajasthan #rajasthannews @INCIndia pic.twitter.com/4SiHJYstJS
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) February 28, 2026


PM मोदी ने कहा- कांग्रेस ने ड्रामा किया

प्रधानमंत्री (PM Modi in Ajmer) यहीं नहीं रुके उन्होंने दिल्ली की AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस वाले विरोध पर भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बदनाम किया। दुनिया भर में भारत की बेइज्जती कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर राज्य में हर एक चुनाव हार रही है इसलिए वो अपनी खीज इस तरह देश की बदनामी करके निकाल रही है। उन्होंने AI समिट में जो शर्ट उतारकर ड्रामा किया, जो बेशर्मी कांग्रेस ने दिखाई उसे पूरा देश देख रहा है।  

PM मोदी ने कांग्रेस को सिर्फ घेरा नहीं है बल्कि एक नया नाम MMC देकर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है। ऐसे में अब राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने वाली है। कांग्रेस इसका क्या जवाब देती है ये देखने वाली बात होगी।

विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस ने पूरे देश को बेइज्जत किया- PM मोदी!@narendramodi @BJP4Rajasthan #Rajasthan #PMModi pic.twitter.com/QN1T8a9hLX
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) February 28, 2026


भजनलाल के कामों पर PM मोदी की मुहर

इसके अलावा पीएम मोदी ने भजनलाल सरकार (CM Bhajan Lal Sharma) के कामों पर भी मुहर लगाई। उन्होंने पेपर लीक (Paper leak) पर सरकार की कार्रवाई, युवाओं को नौकरी देने, महिलाओं के लिए सुविधा समेत कई बातें मंच पर उठाई और कहा कि राजस्थान सरकार इन कामों में सफल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता नहीं, संवेदनशीलता से चलती है।

पीएम का अजमेर में जलवा

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर में अलग ही जलवा भी देखने को मिला। चाहे महिलाएं हों, पुरुष हों, बच्चे-बुजुर्ग, हर कोई मोदी-मोदी का नारा लगा रहा था। प्रधानमंत्री को एक झलक देखने के लिए लोग उतावले दिखाई दे रहे थे। महिलाओं मोदी के पोस्टर्स हाथों में लेकर नारे लगा रहीं थीं।

यहां पर सीएम भजनलाल ने भी पीएम मोदी का अनोखे अंदाज से स्वागत किया और उन्हें राधे नाम का पटका और राजस्थानी साफा पहनाकर वेलकम किया।








इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.