180 नाबालिग लड़कियों की इज्ज़त तार-तार करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोज़र, 350 अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था मोहम्मद तनवीर

180 नाबालिग लड़कियों की इज्ज़त तार-तार करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोज़र, 350 अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था मोहम्मद तनवीर
राष्ट्रीय
15 Apr 2026, 04:12 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Amarawati Sex Scandle: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े साइबर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग कांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लड़कियों के अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मोहम्मद अयाज़ और मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने 180 से ज्यादा युवतियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके करीब 350 अश्लील वीडियो बनाए। इन वीडियो के जरिए उन लड़कियों को ब्लैकमेल किया, उनका यौन शोषण किया गया और बाद में उन्हें देह व्यापार में भी धकेलने की कोशिश की गई। कई लड़कियों के विडियो तो सोशल मीडिया पर भी फैला दिए गए थे। लेकिन अब तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। साथ ही प्रशासन ने 46 सदस्यों की SIT गठित की है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग नाबालिग लड़कियों को बहलाफुसला कर फंसाते थे फिर उनके मुंबई-पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाते थे।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी AIMIM का कार्यकर्ता है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया कई स्थानीय लड़कियों के अश्लील विडियो काफी तेज़ी के साथ फैलते जा रहे थे। ज्यादा विडियो सामने आने पर ग्रामीण पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। जाँच में सामने आया कि विडियो का इस्तेमाल कर लड़कियों को डराया गया, उनका शोषण किया गया और उन्हें वैश्यावृत्ति में भी भेजने की कोशिश की गयी। पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अदालत ने दोनों को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अन्य दो आरोपी मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान भी इस मामले में नामजद हैं। खुलासा होने के बाद मामले की जाँच के लिए SIT गठित करने और MCOCA लगाने की मांग उठाई जा रही है।

गोपनीय रखी जाएगी पीड़िता

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा कि सभी पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िताओं को सहारा देने और सहयोग के लिए महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम सादे कपड़ों में पीड़िताओं के साथ संपर्क में है। स्थानीय सांसद अनिल बोंडे ने शक जताया है कि यह पूरा केस और आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- TCS की फरार HR एक्जीक्यूटिव निदा खान की तलाश में जुटी SIT, धर्मांतरण मामले में सामने आया विदेशी कनेक्शन

कंटेंट- दुष्यंत कांवलिया


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.