सत्ता में आते ही तारिक ने दिखाए अपने तेवर, बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस

Bangladesh: बांग्लादेश में नई बनी तारिक रहमान की सरकार ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ने से रोक दिया है। स्पाइसजेट एयरलाइन ने काफी समय से अपना बकाया भुगतान नहीं चुकाया था, जिसके चलते बांग्लादेश ने यह फैसला लेते हुए कंपनी के लिए एयरोस्पेस बंद कर दिया है। खबर है कि एयरोस्पेस नहीं मिलने की वजह से कंपनी की कोलकाता से इम्फाल और गुवाहाटी जाने वाली प्लेन को लम्बे रस्ते से गुज़ारना पड़ रहा है।
किस वजह से बंद किया एयरस्पेस
सूत्रों के मुताबिक, स्पाइसजेट ने नेविगेशन शुल्क और अन्य संचालन संबंधी बकाया राशि को चुकाने में काफी देरी कर दी थी, जिसके चलते बांग्लादेश के उड्डयन प्राधिकरण ने यह कदम उठाया। इसके बाद कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कई उड़ानें अब लंबे रास्ते से गुजर रही हैं। इससे उड़ान का समय बढ़ गया है और परिचालन खर्च भी ज्यादा हो सकता है।
यात्रियों ने नहीं बड़ी परेशानी
फिलहाल यात्रियों को कोई बड़ी परेशानी होती नज़र नहीं आ रही है, लेकिन कुछ उड़ानें थोड़ी देरी के साथ चल रही है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से साफ है कि स्पाइसजेट के एयरोप्लेन बांग्लादेशी क्षेत्र से बचकर वैकल्पिक मार्ग अपना रहे हैं।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, “हम संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। नेविगेशन शुल्क और दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दे एयरलाइन इंडस्ट्री में आम बात है। हम जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही, तय उड़ानें नियमों के अनुसार अभी भी चल रही हैं।”
तारिक के प्रधानमंत्री बनते ही हुआ ये फैसला?
इन सभी के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर स्पाइसजेट के शेयर में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और शेयर गिरकर 16.81 रुपये पर आ गए। बीते कुछ समय में भी कंपनी को दिसंबर 2025 की तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यह घटना तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद ही सामने आई है। फ़िलहाल, दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और मामला जल्द ही सुलझने की उम्मीद है। तारिक रहमान की नई सरकार में आगे क्या-क्या होगा, इससे भारत पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।
-कंटेंट- दुष्यंत कांवलिया
इस लिंक को शेयर करें

