Big Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 15 की मौत, जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा

Bus Accident in Udhampur: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर मे बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटना की खबर पाकर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा औऱ लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। चश्मदीदों के मुताबिक बस का एक टायर मोड़ पर आते ही फट गया था जिससे बस अनियंत्रित हो गई और बस खाई में गिर गई।
जम्मू-कश्मीर के रामनगर-उधमपुर हाईवे पर एक बस कगोट इलाके में हादसे का शिकार हो गई. रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई. इस हादसे में 7 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है जबकि कई यात्री घायल हुए हैं.#JammuKashmir #Udhampur #BusAccident… pic.twitter.com/iGTm6jdDx9
— Matrize News Communications Pvt. Ltd (@Matrize_NC) April 20, 2026
गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कराने की तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा सोमवार सुबह का है। ये बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी। तभी कागोत इलाके में बस पहले पलटी और फिर खाई में गिर गई। हादसे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है। वहीं घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। इसके अलावा गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
CM और राज्यपाल ने जताया दुख
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे में दुख जताया है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कहा कि उधमपुर बस हादसे वे बहुत दुखी हैं वे शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। इधर राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद और इलाज करने का आदेश दे दिया है।
ये भी पढ़ें- हल्दीराम के खाने में निकला जिंदा कीड़ा! मुंबई आउटलेट में वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
इस लिंक को शेयर करें

