India AI Summit: AI समिट में कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन! कार्यक्रम में ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए शर्टलेस

AI Summit: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में जहां India AI Impact Summit 2026 में देश-विदेश के तमाम बड़े-बड़े CEOs और ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा रहा, वहीं पर कांग्रेस ने शर्मनाक प्रदर्शन कर ये जता दिया कि उसके लिए विरोध के लिए विरोध ही हर चीज है देश कुछ भी नहीं। जी हां, दरसअल शुक्रवार को भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया वो भी शर्टलेट होकर। उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर, हाथों में घुमाकर विरोध जताया कार्यक्रम में ही इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने अपनी शर्ट्स पर पीएम मोदी और ट्रंप की फोटो लगाकर लिखा हुआ था ‘पीएम इज़ कॉम्प्रमाइज़्ड’। वहीं दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट में विरोध प्रदर्शन किया..कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतार कर किया प्रदर्शन.. pic.twitter.com/wFpZBFSbVQ
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) February 20, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के लोग भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के खिलाफ विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘इंडो-यूएस ट्रेड डील’ में विदेशी दबाव के आगे झुक रही है। भारत सरकार राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका से समझौता कर रही है। इस घटना को लेकर बीजेपी इसे कांग्रेस का जानबूझकर कराया गया कांड बता रही है।
Congress today has become topless, shameless and brainless.
Congress could not even have the patience or the basic understanding of where to protest.
Did they not realise that the event was not of the BJP but of India, where world leaders were present?
- Dr. @sambitswaraj… pic.twitter.com/YdaLKfhInI
— BJP (@BJP4India) February 20, 2026
कांग्रेस पर भड़की बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस आज टॉपलेस, बेशर्म और बिना दिमाग वाली हो गई है। कांग्रेस में इतना सब्र या बेसिक समझ भी नहीं थी कि प्रोटेस्ट कहां करना है। क्या उन्हें यह एहसास नहीं था कि यह इवेंट BJP का नहीं बल्कि इंडिया का था, जहाँ दुनिया के लीडर्स मौजूद थे?
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैसे तोड़ा सुरक्षा चक्र?
इस पूरी घटना को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी कड़े सुरक्षा तंत्र से घिरे भारत मंडपम में, जहां ये AI समिट हो रहा है, वहां ऐसी हरकत कैसे हो सकती है? क्योंकि ये देश का सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। यहां पर तो एंट्री भी बायोमेट्रिक जांच के बाद होती है। तो फिर ये लोग कैसे एंट्री पा गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन लोगों ने पहले ही एंट्री के लिए फर्जी तरीकों का इंतजाम कर लिया होगा, फिर इस घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। जो-जो लोग प्रदर्शन में मौजूद थे, उन सभी के एंट्री पास की पड़ताल की जा रही है।
इस लिंक को शेयर करें

