ईरान ने इजराइल पर किया 83वां मिसाइल हमला - मिसाइलों पर लिखा ‘थैंक यू इंडिया’, वीडियो वायरल!

ईरान ने इजराइल पर किया 83वां मिसाइल हमला - मिसाइलों पर लिखा ‘थैंक यू इंडिया’, वीडियो वायरल!
Trending News
27 Mar 2026, 08:08 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran Missile Strike Israel with Thank You India Message: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल स्ट्राइक की हैं, और इस बार मिसाइलों पर एक ख़ास मैसेज भी लिखा है – थैंक यू इंडिया। ईरानी आर्मी ने हमले से पहले का एक विडियो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। विडियो में ईरानी सेना के जवान इजराइल पर हमला करने से पहले मिसाइलों पर ‘थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया’ लिख रहे हैं।

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने इजराइल पर ये 83वीं बार मिसाइल हमला किया है, जिसमें लॉन्ग और मीडियम रेंज की मिसाइलों के साथ अटैकिंग और एक्सप्लोसिव ड्रोन भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईरानी सैनिक मिसाइलों पर लिखते हुए नज़र आ रहे हैं। इंडिया की ही तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के नाम भी मिसाइलों पर लिखे हैं। ईरान ने इन देशों को खास तौर पर थैंक्यू कहा है, क्योंकि इन देशों ने युद्ध के हालात में ईरान के लिए समर्थन जताया था।

IRGC ने बताया कि इस मिसाइल स्ट्राइक में इजराइल के सैन्य ठिकानों के अलावा खाड़ी देशों में बने अमेरिका के कई मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया गया है।

फिलहाल इस पर इजराइल या अमेरिका की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.