मोहब्बत हमारे साथ, प्यार PM मोदी के साथ...संसद में खड़गे का भाषण अपनी हंसी रोक नहीं पाए प्रधानमंत्री

मोहब्बत हमारे साथ, प्यार PM मोदी के साथ...संसद में खड़गे का भाषण अपनी हंसी रोक नहीं पाए प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय
18 Mar 2026, 02:57 pm
रिपोर्टर : Jyoti sharma

Mallikarjun Kharge: राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा में दिया बयान जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा से कहा कि आपने मोहब्बत तो हमसे की थी लेकिन अब शादी पीएम मोदी (PM Modi) से कर ली। जैसे ही खड़गे ने ये बात कही पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। खड़गे ने ये बात राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर दी।

PM Modi की भी छूट गई हंसी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसदों की विदाई पर कहा कि एचडी देवगौड़ा को वे 54 साल से ज्यादा वक्त से जानते हैं। बाद में उन्हें पता नहीं क्या हो गया? उन्होंने मोहब्बत तो हमारे साथ की लेकिन शादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से कर ली। खड़गे जब ये बात बोल रहे थे तब सदन में पीएम मोदी भी मौजूद थे। उनकी बात सुनकर वे भी हंसने लगे।

PM मोदी ने कहा- खड़गे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सांसदों को विदाई देते हुए कहा कि ये संसद एक ओपन यूनिवर्सिटी है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। आपका इंतजार भविष्य कर रहा है। आपने जो सेवा की है अपने कार्यकाल के दौरान देश की, वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा, खड़गे और शरद पवार जैसे नेताओं से काफी-कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने अपने करियर का लंबा समय सियासत में बिताया है। रामदास अठावले तो सदाबहार हैं। वो अब जा रहे हैं। लेकिन वो अपना योगदान देते रहेंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.