विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, 118 सांसदों ने किया साइन, आज भी दो बार स्थगित हुआ लोकसभा सदन

Budget Session 2026 Non Confidence Motion: बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को विपक्ष में सदन में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर के बाद अविश्वास प्रस्ताव सदन में आया। बजट सत्र के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को सदन में बोलने से रोक दिया था और हंगामा करने का कारण देकर 8 विपक्षी सांसदों को सत्र से निलंबित कर दिया था। इसकी वजह से विपक्षी दलों ने ओम बिरला पर पक्षपात करने और विपक्ष पर निशाना साधकर उन्हें कमज़ोर करने का आरोप लगाया, जिसके बाद विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
इसके चलते बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा के प्रश्नकाल में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 बजे सदन के शुरू होते ही विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया, जिसकी वजह से 1 मिनट में ही सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
दोपहर 12 बजे वापस सदन शुरू हुआ, लेकिन इस दौरान भी विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा और We Want Justice के नारे लगाता रहा, जिसके चलते सदन फिर से 2 बजे तक के लिए स्थिगत हो गया।
लगातार हो रहे हंगामे पर संसद के कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के सांसदों के सामने हाथ जोड़े और कहा कि आप बजट पर चर्चा होने दें। बजट सत्र में बजट पर चर्चा नहीं होने से सभी का नुकसान हो रहा है। विपक्ष के सांसद रोज़ यहाँ आकर हंगामा कर रहे हैं। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है और कोई काम नहीं हो पा रहा है।
सारे हंगामे के बाद दोपहर 2 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 2 बजे स्पीकर की कुर्सी केपी तेनेट्टी ने संभाली। तेनेट्टी ने शुरुआत में विपक्ष के सांसद शशि थरूर को आम बजट पर चर्चा शुरू करने के लिए कहा।
क्या होगा अविश्वास प्रस्ताव का?
और रही बात अविश्वास प्रस्ताव की, तो प्रस्ताव अभी तक सिर्फ सदन में पेश हुआ है। अभी इस पर वोटिंग बाकी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिर्फ इतने में ही ऐसे दावे सामने आ रहे हैं कि अब ओम बिरला लोकसभा सदन में नहीं जायेंगे। अब वो सदन में स्पीकर की कुर्सी को तभी संभालेंगे, जब उनके लिया लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जायेगा।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लगभग 14 दिनों का नोटिस पीरियड होता है। 13 फ़रवरी को बजट सत्र का वर्त्तमान सेशन ख़त्म हो जायेगा। सदन 8 मार्च को वापस से शुरू होगा। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा लगभग 9 मार्च को संभव है।
इस लिंक को शेयर करें