पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर तेज़ हुई जंग, तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों की पतलूनें शहर में टांगी

पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच चल रही दुश्मनी बढ़ती ही जा रही है। तालिबान (Taliban) के देश की सत्ता में लौटने के बाद से अब तक दोनों देशों के बीच कई बार जंग छिड़ चुकी है। पिछले कुछ दिनों में एक बार दोनों देशों की बॉर्डर पर दोनों पक्षों के बीच जंग छिड़ गई है। इस जंग में तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को गहरा जख्म देते हुए काफी नुकसान पहुंचाया है। तालिबान के अनुसार इस जंग में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए। कई पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ भी लिया गया। हालांकि बीच में यह जंग रुकी, लेकिन बीती देर रात एक बार फिर बॉर्डर पर जंग तेज़ हो गईअंधाधुंध गोलीबारी-बमबारी से दहल उठा इलाका
बीती देर रात खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में दोनों देशों के बीच स्थित बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों और तालिबान लड़ाकों के बीच जंग एक बार फिर से तेज़ हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलीबारी-बमबारी की। फिर से शुरू हुई जंग में तालिबान ने पाकिस्तान के 7 सैनिक मार गिराने का दावा किया है। है।
इस लिंक को शेयर करें