FRI, 06 FEBRUARY 2026

मोदी का दमदार राज्यसभा भाषण! विपक्ष के हंगामे के बीच कांग्रेस पर तीखा हमला – 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर सवार भारत, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएंगे

news image
राष्ट्रीय
05 Feb 2026, 09:26 pm
74 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

PM Narendra Modi Rajya Sabha Speech 2026: संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों, आर्थिक मजबूती, पिछली सरकार की कमियों और विपक्ष की राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल अपनी जरूरतें नहीं रखता, बल्कि वैश्विक समस्याओं के समाधान में भी हमारी भूमिका है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अब तक दुनिया के 9 बड़े देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और दुनिया अब भारत पर ज्यादा भरोसा कर रही है। हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।


भारत बना वैश्विक भरोसे का केंद्र

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को एक भरोसेमंद पार्टनर की तरह देख रही है। उन्होंने कहा, “आज भारत केवल सुनने वाला देश नहीं रहा, बल्कि दिशा देने वाला देश बन चुका है।” भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुई फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) देश की इकॉनमी के लिए नए अवसर लेकर आयेगी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक नीतियों और सुधारों की वजह से ही विदेशी इन्वेस्टर्स का भारत में भरोसा बढ़ रहा है और देश ग्लोबल सप्लाई चेन की एक कड़ी बन रहा है।

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर कहा कि पूरी दुनिया इस ट्रेड डील की तारीफ कर रही है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिरता बढ़ी है।


विपक्ष पर साधा निशाना

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कोई योजना, कोई विजन और कोई प्लान नहीं था। पहले की सरकारों ने देश का जो हाल किया, उसे ही ठीक करने में काफी समय लग रहा है। इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू अपनी जनता को समस्या मानते थे।


पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की थी, जिससे देश की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो सका। जबकि अब सरकार लोगों को सशक्त और मज़बूत बनाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार फैसले लेने में हिचकिचाती थी, जबकि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय हित को सबसे आगे रखकर फैसला ले रही है। कुछ लोग हर अच्छे कदम पर सवाल खड़े करते हैं, लेकिन देश की जनता देख रही है कि भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।


बजट सत्र को बताया अहम, देश की प्रगति के लिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट सत्र 2026 देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह सत्र विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी सांसदों से सकारात्मक चर्चा और सहयोग की अपील की।


मोदी ने देश की प्रगति पर कहा कि भारत अब 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़कर विकास की तरफ जा रहा है। हमारी सरकार का मूल मंत्र 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' है, जिसके तहत देश में सुधार, प्रदर्शन और बदलाव हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के अभिभाषण को 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, मेहनत और युवाओं की उम्मीदों की छाया बताया और कहा कि ये विकास भारत@2047 के लिए रोडमैप की तरह है।


2047 के लक्ष्य पर जोर

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। देश अब अल्पकालिक राजनीति से निकलकर दीर्घकालिक समाधान की ओर बढ़ रहा है।


भाषण के दौरान विपक्ष लगातार विरोध और हंगामा कर रहा था, जिसको लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जो लोग आज हंगामा कर रहे हैं, उन्हें एक दिन जवाब देना होगा कि उन्होंने देश को किस हालत में छोड़ा था।

भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों की ओर से हंगामा भी देखने को मिला, हालांकि प्रधानमंत्री ने बिना रुके अपना संबोधन जारी रखा।



भाषण के मुख्य बिंदु


1. कांग्रेस के पास विज़न नहीं था। हमें उनकी गलतियों को ठीक करने में बहुत वक़्त लग रहा है। हमने भारत की इमेज सुधारी है।


2. कांग्रेस के दौर में बैंकिंग सेक्टर बर्बादी पर था। मेरे पीएम बनने के बाद आज नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 1% से भी नीचे है।


3. देश रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार होकर सभी देशों से मुकाबला कर सकता है। MSME के नेटवर्क के साथ दुनिया का भरोसा भी बढ़ रहा है।


4. पहले बीएसएनएल को लेकर चुटकुले चलते थे, हमने आज स्वदेशी 4G खड़ा किया है।


5. कांग्रेस की सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है, लेकिन मेरे लिए 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट हैं।


6. कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप को सपोर्ट नहीं किया। हमने मुद्रा योजना में लाखों करोड़ों का लोन देकर स्वरोजगार को बढाया है।


7. हमारी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी को पीछे छोड़ चुके हैं।


8. पहले देश में बार-बार खबर आती थी सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं है। बर्फ के बीच खड़ा है जूते तक नहीं है। हमने देश जवानों के लिए खजाने खोल दिए।


9. नर्मदा डैम योजना की शुरुआत नेहरु ने की थी, लेकिन वो मैंने पूरा कराया है। मेरे पीएम बनने के बाद उसका उद्घाटन हुआ है।


10. भारत आज वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज बना है।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.