राजस्थान में बाॅडी मेकर्स की रोजी-रोटी पर संकट, जानें क्यों गडकरी से मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका?

राजस्थान में बाॅडी मेकर्स की रोजी-रोटी पर संकट, जानें क्यों गडकरी से मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका?
राजस्थान
18 Mar 2026, 02:32 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आज संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के बस और ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से हुई बातचीत और उनकी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में चलने वाली स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाएं क्यों हो रही हैं?

राहुल गांधी ने यात्रियों की मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए बाॅडी बिल्डर्स एसोसिएशन की दिक्कतों को मंत्री के सामने रखा। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी के प्रश्नों के उत्तर भी तकनीक के आधार पर दिए। उन्होंने कहा कि पुराने चेसिस पर बसों की बाॅडी बनाई जा रही है। जोकि हादसों का कारण बन रही है। यात्रियों की मौतों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बाॅडी निर्माण के नियमों में बदलाव करने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि राजस्थान में ट्रक और बस बाॅडी निर्माण कार्य से हजारों कारीगर और मजदूर जुड़े हैं। अब नए नियमों के कारण इन कारीगरों और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में राजस्थान से आए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के समक्ष रखी। जिसके बाद दोनों नेता कें्रद्रीय मंत्री के पास पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में बाॅडी बिल्डर्स की मांगों पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों की जान बचाना है। इसके साथ ही वह बाॅडी मेकर्स एसोसिएशन के लोगों का भी ध्यान रखेंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.