रक्षक ही बना भक्षक! MP पुलिस के ASI ने की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, ज़बरदस्ती घर में घुसा और......

रक्षक ही बना भक्षक! MP पुलिस के ASI ने की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, ज़बरदस्ती घर में घुसा और......
राष्ट्रीय
30 Mar 2026, 07:30 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Madhya Pradesh Poliec ASI Attempted Rape with Minor: जिन रक्षकों पर आप भरोसा करते हैं, अगर वो रक्षक ही आपके भक्षक बन जाएं तो। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जहाँ पर पुलिस डिपार्टमेंट के ही एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना बिछिया थाना इलाके की है, जहां आरोपी ASI राकेश सिंह पर ज़बरदस्ती घर घुसकर नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, ASI राकेश सिंह 29 मार्च को उस वक़्त पीडिता के घर में घुसा, जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। राकेश सिंह ने किराए पर रहने के बहाने से बात की। लड़की को घर में अकेला देखकर उसने पानी मांगा और फिर नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़की ने अपना बचाव और विरोध किया, तो राकेश ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता जैसे-तैसे उससे छूटी और खुद को बचाने के लिए छत पर भागकर शोर मचाया। छत पर कोई उसे देख ना ले, इस डर से आरोपी वहां से भाग गया।

माँ के घर आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों ने बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

पीडिता के परिवारवालों ने बताया कि लड़की कुछ दिन पहले अपने चाचा के साथ थाने में किसी मामले की शिकायत कराने साथ गई थी। वहीं पर आरोपी का ध्यान पीड़िता पर पड़ा।

पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन परिवारवालों ने सवाल उठाया है कि अगर कोई आम आदमी ऐसा करता, तो अभी तक तुरंत कार्रवाई करके उसे गिरफ्तार कर लेते, लेकिन इस बार आरोपी पुलिसवाला है, इसलिए अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर पूरे पुलिस महकमे और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.