'देश जो सजा देगा...', आतंकी अकबर अली के भाई का फूटा गुस्सा, पुलिस से की ये अपील

'देश जो सजा देगा...', आतंकी अकबर अली के भाई का फूटा गुस्सा, पुलिस से की ये अपील
राष्ट्रीय
16 Mar 2026, 01:44 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

हरियाणा में आतंकी अकबर अली उर्फ बाबू के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। अजमेर समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इससे पहले भी अजमेर पूरे देश में चर्चा में रह चुका है। जब समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में कई आरोपी बरी कर दिए गए थे। इसके अलावा आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े कई विदेशी आतंकी पहले भी यहां से पकड़े जा चुके हैं। 

अकबर अली हरियाणा के अंबाला में अपने दो साथियों और पाकिस्तान से भेजे गए आरडीएक्स के साथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार उसके पास से 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। एजेंसियों को शक है कि अकबर अली के पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संबंध है। इस आरडीएक्स से हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में ब्लास्ट करने की साजिश थी। 

भाई ने की ये मांग

वहीं अजमेर में अकबर अली के भाई ने बताया कि 8 मार्च को वह सुबह 6 बजे जयपुर से दिल्ली घूमने जाने का कहकर निकला। इसके बाद हमें 14 मार्च को न्यूज के जरिए पता चला कि अकबर अली आतंकी गतिविधियों में शामिल है। उसे देश जो भी सजा देगा, वो हमें मंजूर है। इसके साथ ही आतंकी अकबर के भाई असगर ने कहा कि उन लोगों को भी पकड़ा जाए जिसके जरिए अकबर पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आया। 

जानें पूरा मामला

बता दें कि आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान से आया आरडीएक्स सबसे पहले ड्रोन के जरिए अमृतसर पहुंचा। उसके बाद हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। इसके लिए वहां पर आईईडी तो पहुंचा दी गई लेकिन आरडीएक्स नहीं पहुंच पाया, इसके बाद प्लान कैंसिल हो गया। फिर एक सप्ताह तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में कई जगहों पर रेकी करके वीडियो भट्टी के पास भेजे गए। गौरतलब है तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से तीनों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। 



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.