ट्रम्प का दावा भारत नहीं खरीदेगा रूस से तेल, सरकार की तरफ से कोई आधारिक पुष्टि नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे बीच बेहतरीन संबंध हैं। भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी, लेकिन आज मोदी जी ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे अब रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। ट्रंप ने आगे बात करते हुए कहा कि अब हमें यही बात चीन से भी करवानी होगी।
अमेरिका की नाराज़गी और टैरिफ का दबाव
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बावजूद भारत ने रूस से डिस्काउंट पर कच्चा तेल खरीदना जारी रखा, जिसे अमेरिका कई बार आलोचना का विषय बना चुका है।
अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, जो रूस से तेल खरीद की प्रतिक्रिया में लगाया गया। इससे पहले अमेरिका ने 25% “रेसीप्रोकल” यानी “जैसे को तैसा” टैरिफ भी लगाया था। अब कुल मिलाकर भारत पर 50% तक का टैरिफ बोझ हो गया है।
भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, लेकिन भारत सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। विदेश मंत्रालय या पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से न ही इस आश्वासन की पुष्टि की गई है और न ही रूस से तेल खरीद को रोकने की कोई बात सामने आई है।
इस लिंक को शेयर करें