ट्रंप ने फिर की मोदी की तारीफ! कहा – हम दोनों काम को पूरा करके दिखाते हैं, भारत-अमेरिका रिश्ता और मजबूत होगा

Donald Trump Praises Narendra Modi: ईरान-इजराइल में चल रही युद्ध की स्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्रम्प ने खुदके और मोदी के लिए कहा कि वे दोनों ऐसे नेता हैं, जो काम को पूरा करके दिखाते हैं। साथ ही, अमेरिका और भारत के मज़बूत होते सम्बन्ध की भी बात कही।
ट्रंप का यह बयान भारत में स्थित अमेरिकन एम्बेसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं- दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं। ज्यादातर लोगों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।”
प्रधानमंत्री मोदी की ये तारीफ ऐसे समय में आई है, जब मिडल ईस्ट में ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। मंगलवार को मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों नेताओं ने मिडल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा की और शांति बनाने, तनाव कम करने और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को खुला रखने और सुरक्षित रखने पर जोर दिया।
बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि भारत युद्ध के डी-एस्केलेशन और जल्द से जल्द शांति होने के पक्ष में है।
इस वक़्त युद्ध के चलते ग्लोबल लेवल पर ऑइल सप्लाई और ट्रेड प्रभावित हो रही है। इन सब के बीच ईरान ने स्पष्ट किया है कि भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट खुला है, जिससे भारत में तेल और गैस की सप्लाई में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। सरकार ने भी जनता को भरोसा दिलाया है कि भारत में फ्यूल की कोई कमी नहीं होगी।
इस लिंक को शेयर करें

